इस लड़की ने तय किया ब्यूटी क्वीन से असल महारानी तक का सफर, शादी के लिए अपना धर्म भी बदला और अपना लिया इस्लाम
मॉस्को. मलेशिया के सुल्तान ने 24 साल छोटी रशियन ब्यूटी क्वीन से शादी रचाई है। सुल्तान मुहम्मद फारिस पेत्रा की शाही शादी बीते हफ्ते रूस में हुई। शादी के लिए ब्यूटी क्वीन ओक्साना वोएवोदिना सालभर पहले ही अपना धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपना चुकी हैं। उनके पिता डॉक्टर हैं और उन्होंने खुद 2015 में मिस मॉस्को का टाइटल जीता था। वो चीन और थाईलैंड में भी मॉडलिंग इंडस्ट्री में काम चुकी हैं।
ब्यूटी क्वीन को बनाया महारानी
– ये शाही शादी 22 नवंबर को मॉस्को में बारविखा के कॉन्सर्ट हॉल में हुई, जिसमें एल्कोहल का पाबंदी थी और सिर्फ हलाल फूड ही शामिल किया गया।
– मुहम्मद फारिस को 2016 में मलेशिया का सुल्तान बनाया गया था। 49 साल के सुल्तान को यांग दी पर्टान अगॉन्ग के नाम से भी जाना जाता है।
– सुल्तान ने शादी समारोह में मलेशिया की परंपरागत पोशाक पहनी थी, जबकि ब्यूटी क्वीन ओक्साना ने व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहन रखा था।
– शादी के लिए ओक्साना ने सालभर पहले ही अपना धर्म बदल लिया था। मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद अब उनका नाम रिहाना हो गया है। उन्होंने हिजाब में अपनी एक फोटो भी पोस्ट की थी।
– दुल्हन ने शाही शादी से पहले कहा कि जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो मेरे शौक लड़कों के जैसे थे। मुझे स्केटिंग, बाइकस वीएमएक्स और लड़कों के ग्रुप में रहना पसंद था। मुझे बाइक राइडिंग भी बहुत पसंद थी।
– ओक्साना ने बताया कि मेरा मानना था कि घर का मुखिया हमेशा एक मर्द ही होना चाहिए और निश्चित रूप से उनकी कमाई घर की महिला से ज्यादा होनी चाहिए।
– मलेशिया के लोगों ने अपनी नई महारानी का वेलकम किया। बधाई संदेश में कहा गया कि देश के लोग क्वीन अगॉन्ग को पाकर बहुत आभारी और गौरवान्वित हैं।
डॉक्टर की बेटी हैं ब्यूटी क्वीन
– ब्यूटी क्वीन ओक्साना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने एलीट प्लेकानोव रशियन यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस की पढ़ाई की है।
– उनके पिता और वो अलग-अलग सरनेम लिखते हैं। हालांकि, ये साफ नहीं है कि उनकी पहले भी कोई शादी हो चुकी है या नहीं। न ही इस बात की जानकारी है कि सुल्तान के साथ ये रिश्ता कैसे जुड़ा।
– रोस्तोव ऑन डॉन के रहने वाले ओक्साना के पिता एंड्री गोर्बातेन्को एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। वहीं, उनकी मां भी ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी रही हैं। उन्होंने 1990 के दशक में पेन्जा के लोकल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टीसिपेट किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story