टोयोटा बना रही चांद पर चलने वाली सेल्फ-ड्राइविंग कार, अंतरिक्ष एजेंसी 2029 में इसे चांद पर ले जाएगी
टोक्यो.जापान की सबसे बड़ी कार कंपनी टोयोटा चांद पर चलने वाली कार बना रही है। इसे जक्सा लूनर रोवर नाम दिया गया है। छह पहिये वाली इस सेल्फ-ड्राइविंग कार में दो लोग बैठकर 10,000 किमी तक जा सकते हैं। टोयोटा इसे जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के लिए तैयार कर रही है। एजेंसी की इसे 2029 में चांद पर ले जाने की योजना है। रोवर को अंतरिक्ष यात्रियों से पहले चांद पर पहुंचाया जाएगा। बाद में यात्री जहां उतरेंगे, यह अपने आप चलकर उन तक पहुंचेगा।
खूबियां
- टोयोटा का यह जक्सा लूनर रोवर 6 मीटर लंबा होगा।
- इसके भीतर 13 वर्ग मीटर की जगह होगी।
- वैज्ञानिक अपना अंतरिक्ष सूट उतार कर इसमें बैठ सकेंगे।
- यह बैटरी से चलेगी, जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story