Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
ड्राइविंग करते वक्त 97 साल के प्रिंस फिलिप बाल-बाल बचे, टक्कर के बाद उनकी कार पलटी - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

ड्राइविंग करते वक्त 97 साल के प्रिंस फिलिप बाल-बाल बचे, टक्कर के बाद उनकी कार पलटी



लंदन. क्वीन एलिजाबेथ II के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप (97) हादसे में बाल-बाल बच गए। ईस्टर्न इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट में फिलिप की कार, एक अन्य वाहन से टकराकर पलट गई। फिलिप को कोई चोट नहीं आई जबकि दूसरी कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

  1. प्रिंस फिलिप के एक्सीडेंट की बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की है। यह भी बताया गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। फिलिप अक्सर अपनी कार खुद ड्राइव करते हैं। 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के ब्रिटेन आए थे। दोनों को लंच कराने ले जाने के लिए गाड़ी फिलिप ने ही ड्राइव की थी।

  2. बकिंघम पैलेस की प्रवक्ता ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने फिलिप का चैकअप जरूर किया लेकिन वह अस्पताल नहीं गए। वह सैंड्रिंघम स्थित प्राइवेट कंट्री रेसीडेंस में ही ठहरे हुए हैं।

  3. फिलिप मौखिक रूप से कई गलतियां कर चुके हैं लेकिन ब्रिटेन के लोगों के मन में काफी सम्मान है। फिलिप की एलिजाबेथ से 1947 में शादी हुई थी। एलिजाबेथ के लंबे शासनकाल में वह अपनी पत्नी के पक्ष में रहे।

  4. प्रिंस फिलिप 2017 में अपनी ड्यूटी से रिटायर से हो गए थे। फिलहाल वह एलिजाबेथ और राजपरिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रमों और चर्च में शामिल होते हैं। पिछले साल उनका कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था।

  5. पूर्व नेवी अफसर प्रिंस फिलिप पिछले महीने क्रिसमस के दौरान खराब तबीयत के चलते चर्च सर्विस में शामिल नहीं हो पाए थे। ब्रिटेन में कार ड्राइविंग की उम्र तय करने के लिए कानून नहीं है लेकिन 70 साल की उम्र के बाद लोगों को हर तीन साल में लाइसेंस रीन्यू कराना पड़ता है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रिंस फिलिप। (फाइल)


      सैंड्रिंघम एस्टेट में हुए हादसे में प्रिंस फिलिप की कार पलट गई।

      Source: bhaskar international story