दिव्यांग स्टूडेंट की मदद करने वाले कुत्ते को स्कूल ने दिया मानद डिप्लोमा
अल्बानी (अमेरिका). पोस्टडैम न्यूयार्क स्कूल ने शनिवार को अपनी एक स्टूडेंट के साथ-साथ उसके वफादार कुत्ते को भी सम्मानित किया। दरअसल, स्टूडेंट ब्रिटनी हाउले
ने हाल में ऑक्यूपेशनल थैरेपी में मास्टर डिग्री की थी। जब वे इस डिग्री को ले रही थीं, तब उनका कुत्ता ग्रिफिन भी उनके साथथा।स्कूल ने कहा कि ब्रिटनी की कामयाबी
में ग्रिफिन की अहम भूमिका है।
उत्तरी कैरिलोना के विल्सन की रहने वाली हाउले व्हीलचेयर के सहारे चलती हैं। उन्हें क्रॉनिक पेन की समस्या है। ग्रिफिन हर पल मदद करता है और साथ रहता है। अमेरिका में दिव्यांगों की मदद करने वाले प्रशिक्षित कुत्तों को सर्विस डॉग कहा जाता है।
ग्रिफिन हाउले केघर पर दरवाजा खोलने, लाइट जलाने और इशारा करने पर कोई भी चीज लाने जैसे कई काम करता है। भले यह काम उतना बड़ा नहीं लगे, लेकिन जब वह दर्द का सामना करती है तो ग्रिफिन उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हाउले को कक्षा में जब भी किसी चीज की जरूरत पड़ती ग्रिफिन हाजिर रहता। अगर उसे अपने मोबाइल फोन की जरूरत होती तो इसे भी वह उन्हें ढूंढकर दे देता। यहां तक कि अपनी इंटर्नशिप के दौरान जब वह मरीजों की मदद कर रही होती थीं, तब भी वह बगल में दुम हिलाते हुए मंडराता रहता था।
हाउले ने बताया कि स्नातक की कक्षा के पहले दिन से ही ग्रिफिन मेरे साथ रहा। इस दौरान जो मैंने किया, इसने भी वह सब कुछ किया। हाउले और ग्रिफिन ने इंटर्नशिप के दौरान नार्थ कैरोलाइना के फोर्ट ब्राग में काम किया। इस दौरान उन्होंने चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करने वाले सैनिकों औरअन्य जरूरतमंद मरीजों की मदद की।
पोस्टडैम न्यूयार्क स्कूल के बोर्ड ट्रस्टी ने शनिवार को गोल्डन रीट्रीवर नस्ल के चार साल के इस कुत्ते को भी सम्मानित करते हुए कहा कि हाउले की सफलता में इसने
असाधारण योगदान दिया। हर वक्त साथ रहकर उनकी भरपूर मदद की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story