अंधेरे में रहेगा व्हाइट हाउस का नेशनल क्रिसमस ट्री, मरम्मत के लिए फंड नहीं
वॉशिंगटन. अमेरिका में क्रिसमस परव्हाइट हाउस का नेशनल क्रिसमस ट्री अंधेरेमें रहेगा। यहांएक व्यक्ति ने शुक्रवार कोइमोशनल होकरक्रिसमस ट्री पर चढ़ने की कोशिश की थी। इस कारणट्रीकीलाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं।ट्रम्प सरकार का आंशिक शटडाउन है, लिहाजालाइटों कीमरम्मत के लिए तत्काल फंड उपलब्धनहीं हो पाया है।
-
नेशनल पार्क सर्विस (एनपीएस) के मुताबिक, “संघीय सरकार का कामकाज ठप होने के दौरान व्हाइट हाउस का दर्शक केंद्र और नेशनल क्रिसमस ट्री स्थल बंद रहेंगे।” एनपीएस को आशंका है किनेशनलक्रिसमस ट्री अनुमान से अधिक वक्त तक अंधेरे में रहेगा।
-
शुक्रवार कोक्रिसमस ट्री को देखकरएक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस स्थितट्री पर चढ़ने की कोशिश की थी। वह व्यक्ति करीब एक घंटे तक ट्री पर चढ़ा रहा था। काफी मिन्नतें करने केबाद जब वह उतरने लगा तो ट्री की लाइटों में फंस गया। इससेलाइटें खराब हो गईं।
CHRISTMAS TREE CLIMBER VIDEO: Police and fire crews responded to the National Christmas Tree Friday night when an ’emotionally distressed’ man climbed it. MORE DETAILS: https://t.co/zk9y2aEDQD pic.twitter.com/1mXhWu0sTA
— FOX 5 DC (@fox5dc) December 22, 2018
-
मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने फंड मुहैया नहीं कराया है। इसके विरोध में शनिवार को अमेरिका कीसरकार आंशिक रूप से हड़ताल (शटडाउन) पर चली गई। गृह विभाग, परिवहन, कृषि, विदेश और न्याय विभाग शटडाउन पर चले गए। यहां तक कि नेशनल पार्क और वन क्षेत्र में भी प्रवेशबंद है।
-
इस आंशिक शटडाउन से अमेरिका के करीब आठलाख कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इन्हें क्रिसमस से पहले छुट्टी पर जाना था। जो नहीं गए उन्हेंबगैर तनख्वाह काम करना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story