अफवाह से ही अखबार बिकते हैं, इन पर ध्यान नहीं देती: ट्रम्प के कथित अफेयर्स पर मेलानिया
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कथित अफेयर्स पर उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंनेकहा कि वे ट्रम्प से प्यार करती हैं और उनके पास सोचने के लिए अफवाहों के बजाय और भी कई अहम बातें हैं। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों की वजह से ही अखबार और मैगजीन बिकती हैं। दरअसल, ट्रम्प पर दो महिलाएं उनके साथजिस्मानी रिश्ते रखने का आरोप लगा चुकी हैं।
मेलानिया पिछले हफ्ते अफ्रीका दौरे पर गई थीं। वे वहां से बुधवार को ही लौटी हैं। वहांअमेरिकी मीडिया चैनल एबीसी को दिएइंटरव्यू में उन्होेंने कहा, “मुझे पता है कि मीडिया को हमारी शादी के बारे में अंदाजालगाना और गपशप करना पसंद है। आखिर इन्हीं अफवाहों की वजह से अखबार और मैगजीन बिकती हैं। लेकिन क्या करें, हम ऐसी ही दुनिया में रहते हैं।”
मेलानिया ने कहा कि उनके पति पर लगे बेवफाई के आरोपों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंनेकहा- “मैं एक मां और अमेरिका की प्रथम महिला हूं। इसलिए मेरा ध्यान इन सब बातों पर नहीं होता। मुझे पता है कि असलियत क्या है। कौन सी बातें सच हैं और कौन सी झूठ।”
ट्रम्प पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स और प्लेबॉय मैगजीन की पूर्व मॉडल कैरन मैक्डूगल ने जिस्मानी रिश्ते रखने का आरोप लगाया था। डैनियल्स का आरोप है कि ट्रम्प ने उन्हें रिश्ते की बात उजागर नकरने के एवज में 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 96 लाख रुपए) का भुगतान भी किया था।
ट्रम्प ने भी 3 मई को माना था कि उन्होंने डैनियल्स को भुगतान करने के लिए अपने वकील माइकल डी कोहेन को 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे। हालांकि, उन्होंनेरिश्ते छिपाने के लिए पैसे देने की बात सेइनकार कियाथा।
अगस्त में कोहेन को चुनाव में वित्तीय गड़बड़ी समेत आठ मामलों में दोषी करार दिया गया था। कोहेने ने कोर्ट में दावा कियाथा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के कहने पर ही 2016 के चुनाव के दौरान पोर्न फिल्म स्टार और प्लेब्वॉय मैगजीन की पूर्व मॉडल को शांत रहने के लिए पैसे दिए थे। इसका मुख्य मकसद चुनाव को प्रभावित करना था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story