Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
अमेजन ने न्यूयॉर्क में हेडक्वार्टर बनाने की योजना रद्द की, स्थानीय नेता इसका विरोध कर रहे थे - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

अमेजन ने न्यूयॉर्क में हेडक्वार्टर बनाने की योजना रद्द की, स्थानीय नेता इसका विरोध कर रहे थे



वॉशिंगटन. अमेजन ने न्यूयॉर्क के क्वींस शहर में नया हेडक्वार्टर बनाने की योजना रद्द कर दी है। वहां के नेताओं की नाराजगी की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया। अमेजन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अमेजन ने इस योजना के जरिए 25,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई थी। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को राज्य और शहर के राजनीतिज्ञों से 21,300 करोड़ रुपए (300 करोड़ डॉलर) की रियायत भी मिलनी थी। कुछ स्थानीय नेता इसका इसका विरोध कर रहे थे।

  1. बताया जा रहा है कि अमेजन के प्रोजेक्ट का विरोध करने वालों को यह डर भी था कि क्वींस में अमेजन का हेडक्वार्टर खुलने से नजदीकी शहर लॉन्ग आईसलैंड में लोगों की संख्या बढ़ेगी जिससे किरायों में भी इजाफा होगा।

  2. स्टेट सीनेटर माइकल गियानेरिस का कहना है कि अमेजन को सब्सिडी का ऑफर गैर-जरूरी था। गियानेरिस शुरू से ही अमेजन के प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे।

  3. डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिनिधि एलेक्जेन्ड्रिया ओकेसियो कॉर्टेज भी अमेजन के प्रोजेक्ट की विरोधी थीं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट में कहा कि कुछ भी संभव है। आज न्यूयॉर्क के उन लोगों का दिन था जिन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर अमेजन की लालची और कर्मचारियों का शोषण करने वाली नीतियों को हरा दिया।

  4. अमेजन ने पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क के क्वींस में नया हेडक्वार्टर बनाने के लिए चुना था। अमेजन के अधिकारियों ने पूरे अमेरिका का दौरा कर लोकेशन का सर्वे करने के बाद दोनों लोकेशन को चुना था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Amazon drops new york headquarters plan amid protests

      Source: bhaskar international story