Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
अयोध्या में बनेगी भगवान राम 108 फुट ऊंची मूर्ती - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
राज्य

अयोध्या में बनेगी भगवान राम 108 फुट ऊंची मूर्ती

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार एनजीटी से भी इजाजत लेगी। योगी आदित्यनाथ इस बार दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में होंगे। जहाँ त्रेतायुग की थीम पर दीवाली मनाई जाएगी। योगी आदित्यनाथ भगवान राम की शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे। अयोध्या में रामलला के मंदिर का मामला भले ही सुप्रीम कोर्ट में उलझा हो परन्तु विवादित स्थल के पास सरयू के किनारे सीएम योगी भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे। यह मूर्ति 108 फुट लंबी होगी। भगवान राम की यह प्रतिमा योगी सरकार की ‘नव्य अयोध्या’ योजना का एक हिस्सा होगी। दिवाली के मौके पर जिसे भगवान राम के अयोध्या वापसी का दिन माना जाता है, योगी आदित्यनाथ खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद होंगे। योजना है कि इस बार अयोध्या को दिवाली में वैसे ही सजाया जाए जैसा कि दिवाली के दिन त्रेतायुग में भगवान राम के लंका पर विजय हासिल करने के बाद सजाई गई थी। भगवान राम की अयोध्या वापसी की थीम पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
सीएम योगी और उनका मंत्रिमंडल भगवान राम का पूजन वंदन करेगा। राम का राज्यभिषेक भी होगा। इस मौके पर इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार अयोध्या के कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू नदी के किनारे मंचन करेंगे। सरयू नदी और आसपास के इलाके की भव्य सजावट की जाएगी। इस दिन शाम को राम की पैड़ी पर एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे।
योगी ने अयोध्या और राम से जुड़े सभी स्थानों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। राम मंदिर कार्यशाला जिन पर नक्काशी का काम लगातार चल रहा है। योगी के सीएम बनने के बाद अब तक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 14 ट्रक पत्थर पहुंच चुके हैं। यूपी के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि राज्य सरकार की अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना है। इसके लिए सरकार में बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं। योगी आदित्यनाथ छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में खुद उन सभी योजनाओं की घोषणा करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में सरयू तट पर भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराएगी। इस प्रतिमा की स्थापना का काम एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद प्राम्भ होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने कल राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर एक प्रजेंटेशन जानकारी दी। पर्यटन विभाग की योजना ‘नव्य अयोध्या’ का प्रस्तुतिकरण दिया। 18 अक्टूबर को अयोध्या में छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव की रूपरेखा के साथ ही शहर के संपूर्ण विकास की योजनाओं का भी मसौदा रखा गया। इस योजना के मुताबिक, अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए रामकथा गैलरी बनाई जाएगी। सरयू तट का विकास करने के साथ ‘रानी हो’ के स्मारक के सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही गुप्तार घाट (प्रभु राम का जल समाधि स्थल) का भी विशेष सुधार होगा। यहां के ही दिगम्बर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। राम की पैड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल जैसे कार्य भी इस योजना का हिस्सा है।
योगी सरकार ने 18 अक्टूबर को छोटी दीपावली पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राम के राज्याभिषेक के साथ ही योगी सरकार वहां योजनाओं की घोषणा भी करेगी। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को रामकी पैड़ी पर 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल रहेंगे।