Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
आईएसआई के नए महानिदेशक बनाए गए आसिम मुनीर, पहले मिलिट्री इंटेलिजेंस के डीजी थे - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

आईएसआई के नए महानिदेशक बनाए गए आसिम मुनीर, पहले मिलिट्री इंटेलिजेंस के डीजी थे



इस्लामाबाद. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को आईएसआई का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त करने की घोषणा की। रिपोर्ट के मुताबिक, एक अक्टूबर को आईएसआई के डीजी नावेद मुख्तार सेवानिवृत्त हो गए थे। ऐसे में यह पद 10 दिन से खाली था।

  1. पाकिस्तानी सेना ने सितंबर में मुनीर समेत पांच मेजर जनरल का प्रमोशन किया था। इन्हें लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया। आईएसआई का डीजी बनने से पहले मुनीर मिलिट्री इंटेंलिजेंस के महानिदेशक थे। उन्हें मार्च 2018 में हिलाल-ए-इम्तियाज के खिताब से सम्मानित किया गया।

  2. हिलाल-ए-इम्तियाजपाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जोआम लोगों और सेना के अधिकारियों को दिया जाता है। मुनीर उत्तरी इलाकों की सेना के कमांडर भी रह चुके हैं।

  3. मुनीर को नया चार्ज देने के साथ-साथ सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल अजहर सलेह अब्बासी को लॉजिस्टिक स्टाफ का प्रमुख बनाया। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जाकी पेशावर कॉर्प्स का कमांडर नियुक्त किया।

  4. लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल अजीज सैन्य मुख्यालय के सचिव बनाए गए। लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अदनान को जनरल स्टाफ का उपाध्यक्ष और लेफ्टिनेंट जनरल वसीम अशरफ को आईजी आर्म्स नियुक्त किया गया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Lt Gen Asim Munir appointed DG ISI

      Source: bhaskar international story