Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
इंटरपोल का नया प्रमुख चुनने के लिए दुनियाभर के पुलिस चीफ की बैठक - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

इंटरपोल का नया प्रमुख चुनने के लिए दुनियाभर के पुलिस चीफ की बैठक



दुबई. इंटरपोल का नया चीफ चुनने के लिए रविवार को दुबई में दुनियाभर के पुलिस प्रमुखों की बैठक शुरू हुई। इससे पहले चीन ने इंटरपोल के पूर्व चीफ मेंग होंगवेई को हिरासत में ले लिया था। होंगवेई चीन के लोक सुरक्षा उपमंत्री थे और सितंबर में चीन के दौरे पर जाने के बाद से लापता थे। मेंग पर शी जिनपिंग प्रशासन में ही रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।

इंटरपोल की इस मीटिंग में इस पर भी विचार किया जाएगा कि कोसोवो को पूर्ण सदस्य माना जाए या नहीं। ताकि इंटरपोल को कोसोवो के अफसरों के खिलाफरेड नोटिस जारी करने का अधिकार मिल सके। रेड नोटिस इंटरपोल द्वारा सभी सदस्य देशों को जारी किया जाता हैं जिसमें किसी अन्य देश द्वारा गिरफ्तार करने के लिए व्यक्ति की पहचान की जाती है। इंटरपोल के मुताबिक, अभी दुनिया में 57 हजार 289 रेड नोटिस सक्रिय हैं।

इंटरपोल की हो रही आलोचना
इंटरपोल की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि वह राजनीतिक बदला लेने के लिए रेड नोटिस जारी करता है। जबकि संस्था का चार्टर में साफतौर पर कहा गया है कि रेड नोटिस का इस्तेमाल राजनीतिक कारणों के लिए नहीं किया जाएगा। दो साल पहले भी इंटरपोल ने रेड नोटिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कानून जामा पहनाने की कोशिश की थी।

पत्नी ने दी थी मेंग की जिंदगी के खतरे में होने की जानकारी
मेंग ने 25 सितंबर को अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर पत्नी को एक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे फोन का इंतजार करना।’’ इसमें मेंग ने चाकू वाला इमोजी बनाया था। इसके बाद पत्नी ने मेंग की जिंदगी खतरे में बताते हुए फ्रांस की पुलिस से शिकायत की थी। 5 अक्टूबर को फ्रांस सरकार ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि मेंग 29 सितंबर को चीन के लिए रवाना हुए थे।

चीन ने एक लाइन का बयान जारी करते हुए कहा था कि मेंग को नियमों के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया है। चीन के अफसरों ने यह भी कहा कि उन पर भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों की जांच कानून के दायरे में रहकर ही की जाएगी। मेंग नवंबर 2016 में इंटरपोल के प्रेसिडेंट बने थे और उनका कार्यकाल 2020 तक था। इंटरपोल के महासचिव जर्गेन स्टॉक ने बताया कि चीन से मेंग का इस्तीफा 7 अक्टूबर को आया था। चीन के अधिकारियों ने कहा था कि अब वह इंटरपोल में सेवाएं जारी नहीं रख सकते।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


इंटरपोल की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि वह राजनीतिक बदला लेने के लिए रेड नोटिस जारी करता है। (फाइल)


मेंग होंगवेई चीन के लोक सुरक्षा उपमंत्री थे और सितंबर में चीन के दौरे पर जाने के बाद से लापता थे। (फाइल)

Source: bhaskar international story