Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
इटली जा रहे विमान में भारतीय व्यक्ति की मौत, अबु धाबी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

इटली जा रहे विमान में भारतीय व्यक्ति की मौत, अबु धाबी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग



अबू धाबी. एलिटालिया की नई दिल्ली से मिलान जा रही फ्लाइट मेंएक भारतीय की मौत हो गई। सऊदी अरब में इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यह जानकारीभारतीय दूतावास के अधिकारियों ने दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 52 वर्षीय कैलाश चंद्र सैनी राजस्थान के रहने वाले थे। वे अपने 26 वर्षीय बेटे हीरा लाल के साथ यात्रा कर रहे थे।

दूतावास के सलाहकार एम. राजमुरुगन ने बताया कि घटना के बाद सोमवार रात अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। उनके शव को माफरक अस्पताल से जाया गया। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र मंगलवार को जारी कर दिया गया। शव को बुधवार सुबह तक वापस भारत भेजे जाने की तैयारी की गई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Plane Makes Emergency Landing In UAE After Indian Man Dies

Source: bhaskar international story