Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
गहरे समुद्र में दिखीं 13 फीट लंबी दो ओरफिश, इन्हें भूकंप-सुनामी लाने वाला मानते हैं - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

गहरे समुद्र में दिखीं 13 फीट लंबी दो ओरफिश, इन्हें भूकंप-सुनामी लाने वाला मानते हैं



टोक्यो. जापान के ओकिनावा द्वीप के पास मछुआरों को समुद्र में 13 फीट लंबी दो ओरफिश दिखी हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मछली के दिखने पर जापान में भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएं आती हैं। इन मछलियों को तोया पोर्ट के पास 28 जनवरी को देखा गया था।

  1. जापान टाइम्स के मुताबिक दोनों मछलियों को पकड़ लिया गया। एक मछली के कुछ हिस्से को तो मछुआरों ने खा लिया। एक मछली को पूरा तट तक लाया गया। योमितान फिशरीज कोऑपरेटिव एसोसिएशन के सातोमी हिगा ने बताया कि दोनों मछलियां रहस्यमयी और सुंदर लग रही थीं।

  2. इसी साल पेरू और जापान के तट पर कई मृत ओरफिश पाई गई थीं। इससे भूकंप और सुनामी आने की आशंका बढ़ गई है। जापानी में इन मछलियों को रयुगु नो सुकाई (समुद्र के भगवान से संदेश लाने वाली) कहा जाता है। ओरफिश का तटों पर आना इस बात का प्रतीक होता है कि धरती के गर्भ में भूकंप छिपा हुआ है।

  3. क्योदो न्यूज का कहना है कि 2010 में भी जापान के तटों पर कई ओरफिश मृत पाई गई थीं। 2011 में फुकुशिमा में भूकंप आया था जिसमें 20 हजार लोग मारे गए थे।

  4. हालांकि वैज्ञानिकों की इस बारे में अलग राय है। ओजू एक्वेरियम की देखरेख करने वाले काजुसा साइबा का कहना है कि धरती की तलहटी में ग्लोबल वार्मिंग या कुछ अन्य बदलाव हुए हैं, इसके चलते इस तरह के जीव समुद्र की सतह पर दिखाई दिए।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Japan fishermen were stunned to discover two deep-sea Oarfish


      Japan fishermen were stunned to discover two deep-sea Oarfish

      Source: bhaskar international story