Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
चीन के अखबार के संपादक ने कहा- व्हाइट हाउस किसी दिन टैरिफ म्यूजियम बन जाएगा - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

चीन के अखबार के संपादक ने कहा- व्हाइट हाउस किसी दिन टैरिफ म्यूजियम बन जाएगा



बीजिंग. व्हाइट हाउस किसी दिन इतिहास में टैरिफ म्यूजियम के नाम से दर्ज हो जाएगा। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शीजिन ने पिछले शुक्रवार को ट्विटर पर यह टिप्पणी की। अमेरिका द्वार मैक्सिको के इंपोर्ट पर 10 जून से 5% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद शीजिन ने प्रतिक्रिया दी थी। अमेरिका ने मैक्सिको को यह धमकी भी है कि उसने अवैध अप्रवासियों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो और ज्यादा शुल्क लगाया जाएगा।

  1. शीजिन ने कहा- टैरिफ के मामले में व्हाइट हाउस बहुत ज्यादा कल्पनाशील है। उसे लगता है कि इससे ना सिर्फ सस्ते उत्पादों को रोका जा सकता है बल्कि अवैध अप्रवासन (इमिग्रेशन) भी घट सकता है।

  2. ग्लोबल टाइम्स कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के आधिकारिक अखबार पीपुल्स डेली का प्रकाशन है। इसके संपादक शीजिन अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर पर कई बार टिप्पणियां कर चुके हैं।

  3. कई विश्लेषक मानते हैं कि मैक्सिको पर आयात शुल्क लगाने से चीन के साथ अमेरिका के व्यापारिक समझौते की उम्मीदों को भी झटका लग सकता है। चीन ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि वह उन विदेशी कंपनियों और लोगों की लिस्ट बनाएगा जिनकी वजह से घरेलू फर्मों को बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन ने अमेरिका से सोयाबीन की खरीद बंद कर दी है और रेअर अर्थ की सप्लाई बंद करने की भी धमकी दी है।

  4. अमेरिका ने 10 मई से 200 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया है। चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 1 जून से 60 अरब डॉलर के अमेरिकी इंपोर्ट पर शुल्क बढ़ा दिया।

  5. अमेरिका और चीन के बीच पिछले साल मार्च में ट्रेड वॉर शुरू हुआ था। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आयात शुल्क बढ़ाया। नवंबर में डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग जी-20 में मिले तो ट्रेड वॉर खत्म करने के लिए व्यापार वार्ता शुरू करने पर सहमति बनी। उस वक्त ट्रम्प इस बात के लिए राजी हुए थे कि मार्च तक टैरिफ नहीं बढ़ाएंगे। वार्ता जारी रहने की वजह से मार्च में फिर से डेडलाइन बढ़ा दी गई लेकिन मई में अमेरिका ने चाइनीज इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ा दिया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      सिंबॉलिक इमेज।

      Source: bhaskar international story