Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
जापानी अरबपति का ट्वीट 3 दिन में 49 लाख बार रीट्वीट हुआ, 12 लाख लाइक मिले - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

जापानी अरबपति का ट्वीट 3 दिन में 49 लाख बार रीट्वीट हुआ, 12 लाख लाइक मिले



टोक्यो. जापान के अरबपति बिजनेसमैन युसाकू माएजावा (43) के एक ट्वीट ने सबसे ज्यादा बार रीट्वीट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 5 जनवरी को उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट को सोमवार तक 49 लाख से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। इस ट्वीट को 12 लाख लाइक भी मिल चुके हैं।

  1. माएजावा ने पहले घोषणा की थी के वे इस ट्वीट को रीट्वीट करने और साथ ही उन्हें फॉलो करने वाले 100 लकी विजेताओं के बीच 100 मिलियन येन (करीब 6.4 करोड़ रुपए) की राशि इनाम के तौर पर बांटेंगे। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख से ज्यादा हो चुकी है। उनके ट्वीट में चांद के सामने से रॉकेट की सवारी करते हुए व्यक्ति का कैरीकेचर था। उनका ट्विटर हैंडल @yousuck2020 है।

  2. इससे पहले सबसे ज्यादा रीट्वीट का रिकॉर्ड अमेरिका में कॉलेज स्टूडेंट कार्टर विलकिंसन ने बनाया था। विलकिंसन ने 2017 में एक फास्ट फूड चेन से एक साल तक फ्री चिकेन नगेट्स पाने के लिए लोगों से अपने ट्वीट को रीट्वीट करने की अपील की थी। उनके ट्वीट को 35.8 लाख बार रीट्वीट किया गया था। साथ ही उसे 9 लाख, 90 हजार लाइक मिले थे।

  3. साल 2014 में एलेन डिजेनेरेस के हॉलीवुड स्टार्स मेरिल स्ट्रिप, जुलिया रॉबर्ट्स, ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली के साथ 2014 ऑस्कर सेल्फी को 33 लाख बार रीट्वीट किया गया था। युसाकू माएजावा ने यह भी ट्वीट किया कि उनकी शॉपिंग साइट जोजोटाउन ने न्यू ईयर सेल में 10 अरब येन (करीब 642 करोड़ रुपए) का कारोबार किया। यह ऑनलाइन बिजनेस माएजावा की कमाई का मुख्य जरिया है। 43 साल के इस जापानी बिजनेसमैन की नेटवर्थ करीब 12 हजार करोड़ रुपए है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक टोक्यो में जोजो का शेयर 6.9% बढ़ गया है।

  4. माएजावा सफल बिजनेसमैन होने के साथ अपने कलेक्शन के लिए भी मशहूर हैं। उनके पास पिकासो की असली पेंटिंग्स के साथ बुगाती के कई सुपर कार और चांद पर जाने वाले एलन मस्क के रॉकेट का टिकट भी है। पिछले साल सितंबर में उन्होंने इसका टिकट लिया था। उन्हें 2023 में चांद पर जाने वाले इस रॉकेट का पहला पैसेंजर चुना गया था। माएजावा हाल तक जाना पहचाना नाम नहीं थे। लेकिन जोजो की सफलता ने उन्हें शोहरत दिला दी। वे जोजो को एक दशक के अंदर दुनिया में कपड़ों के शीर्ष ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने 2017 में माइकल बासक्वेट की एक पेंटिंग 770 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      युसाकू माएजावा जापान की ऑनलाइन फैशन स्टोर के चीफ एग्जीक्यूटिव हैं और वहां के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

      Source: bhaskar international story