Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली उड़ान भरी, उपग्रहों के लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल होगा - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली उड़ान भरी, उपग्रहों के लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल होगा



वॉशिंगटन.दुनिया के सबसे बड़े विमान ने शनिवार को कैलिफोर्निया में पहली बार उड़ान भरी। इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हैं। विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। इसे स्केल्ड कम्पोजिट्स इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है।

  1. यह विमान रॉकेट और उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा। मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। अगर यह योजना सफल रही तो उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने के लिए विमान बेहतर विकल्प होगा और उपग्रह छोड़ने का खर्च भी कम हो जाएगा।

  2. यह दो एयरक्राफ्ट बॉडी वाला विमान है। इसकी बॉडी आपस में जुड़ी हैं। छह इंजन लगाए गए हैं। पंखो की लंबाई 385 फीट है। विमान पहली उड़ान में यह 15 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। इस दौरान इसकी गति 170 मील प्रति घंटा रही। इसे सैटेलाइट के लॉन्च पैड के रूप में तैयार किया गया है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      इस विमान की दो बॉडी आपस में जुड़ी हुई हैं।

      Source: bhaskar international story