दुनिया घूमने के लिए दंपती ने घर बेचा, बाइक से 1.28 लाख किमी घूमे
लंदन.ब्रिटेन के एक दंपती ने दुनिया घूमने के लिए अपना घर बेचा। फिर बाइक से 21 देशों में 1 लाख 28 हजार किमी यात्रा की। इस दौरान दंपती ने 1628 दिन सफर किया।
लीजा मॉरिस और जेसन स्पेफोर्ड ने बताया कि इस ट्रिप में उन्होंने अलास्का से लेकर अर्जेंटीना और बोलीविया से लेकर पेरू और पनामा समेत 21 देशों की यात्रा की है। मेक्सिको के रेगिस्तान में दोनों ने सगाई की और खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में पाया। फिलहाल दोनों अपने घर ब्रिटेन लौट आए हैं। लेकिन, कुछ समय के ब्रेक के बाद फिर से घूमने का प्लान बन चुका है। दंपती ने बताया कि इस रोड ट्रिप के लिए उन्होंने अपना घर 65 हजार पाउंड (करीब 61.67 लाख रुपए) में बेचा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story