Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
दुनिया में पहली बार: एचआईवी पॉजिटिव महिला ने अपने जैसे रोगी को किडनी दान की - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

दुनिया में पहली बार: एचआईवी पॉजिटिव महिला ने अपने जैसे रोगी को किडनी दान की



बाल्टीमोर (अमेरिका). दुनिया में पहली बार एचआईवी पॉजिटिव महिला डोनर की किडनी एचआईवी पॉजिटिव मरीज को प्रत्यारोपित की गई। यह ऑपरेशन पिछले दिनों बाल्टीमोरके जॉन हॉपकिंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने किया। अस्पताल के मुताबिक, दोनों स्वस्थ्य हैं। अभी तक मृत एचआईवीपॉजिटिव डोनर केअंगों का ही प्रत्यारोपण होता था।

  1. डोनर का नामनीना मार्टिनेज हैं।वे अटलांटा में रहती हैं और पब्लिक हेल्थ कन्सल्टेंट हैं। 36 साल की नीना को एचआईवी पॉजिटिव बीमारी का तब पता चला जब वे छह महीने की थीं। ऑपरेशन के पहले नीना ने कहा था, “लोग सोचते हैं कि एचआईवी से पीड़ित रोगी कमजोर होता है। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि ऐसा नहीं है। देखिए मैं किसी स्वस्थ डोनर जैसी ही हूं।”

    nina

  2. नीना ने कहा कि मैं करीब 35साल से इस बीमारी के साथ जी रही हूं। इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी किसी को जीवनदान दिया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इससे विचारधारा बदलेगी। एचआईवी पीड़ित भी जीवित रहने के लिए आगे आएंगे।इस तरह के ऑपरेशन के बारे में सोचेंगे।

  3. आमतौर पर एड्स पीड़ित के लिए एक किडनी पर जीना मुश्किल होता है, लेकिन नीना का यह रोग पूरी तरह नियंत्रित है। उनका शरीर एक किडनी पर काम करने में सक्षम है।

  4. जॉन हॉपकिंस अस्पताल में यह ऑपरेशन सोमवार को हुआ। इसे असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज देसाई, डॉक्टर डोरी सेगेव और उनकी टीम ने किया। सेगेव ने कहा कि मैं नीना के फैसले से प्रभावित हूं। मैं उसकी सराहना करता हूं। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।

  5. 2013 के पहले अमेरिका में दो एचआईवी-पॉजिटिव रोगियों के बीच अंग प्रत्यारोपित नहीं किए जा सकते थे। लेकिन सेगेव के शोध के बाद एचआईवी ऑर्गन पॉलिसीइक्विटी में बदलाव हुआ।इसके बाद एचआईवी पीड़ित मरीजों के बीच अंगदान को मंजूरी दी गई। इस ऑपरेशन के पहले सेगेव और उनकी टीम ने 40 हजार एचआईवी-पॉजिटिव रोगियों पर शोध किया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      किडनी डोनर नीना मार्टिनेज।


      नीना मार्टिनेज

      Source: bhaskar international story