दुबई की राजकुमारी हया बच्चों और 271 करोड़ रु. के साथ देश से फरार, जर्मनी से शरण मांगी : रिपोर्ट
दुबई. अरबपति शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी पत्नी राजकुमारीहया बिन्त अल हुसैन ने देश छोड़ दिया है। हया करीब 271 करोड़ रुपएऔर अपने दो बच्चों के साथ फरार हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हया फिलहाल लंदन में छिपी हैं।रानी हया जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं।
-
शेख मोहम्मद यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दुबई से फरार होने के बाद हया पहले जर्मनी गईं।वहां जाने के बाद उन्होंनेतलाक की मांग की। उनके साथ दोनों बच्चे जलीला (11) और जायेद (7) भी हैं। उन्होंने जर्मनी से राजनीतिक शरण देने का आग्रह किया है।
-
हया ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह 20 मई के बाद से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आईं हैं। फरवरी से ही सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय नहीं हैं, जिनपर वह चैरिटेबल कार्यों की तस्वीरें डालती थीं। कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जर्मन राजनयिक ने राजकुमारी को दुबई से भागने में मदद की है। इससे दोनों देशों के बीच राजनयिक संकट पैदा हो गया है।
-
यह दावा किया जा रहा है कि शेख मोहम्मद ने जर्मनी से पत्नी को वापस दुबई भेजने का आग्रह किया था। लेकिन, जर्मनी के अधिकारियों ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। शाही परिवार से जुड़े सूत्रों का भी कहना है कि हया ने देश छोड़ दिया है और तलाक की मांग की है।
-
इससे पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। लेकिन, उसे भारतीय तट के नजदीक पकड़ लिया गया था, तब से वह लापता हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि वह यूएई में ही हैं और उन्हें नजरबंद किया गया है। लतीफा ने कहा था कि वह पिता के अत्याचार के कारण देश से भागने पर मजबूर हुईं।मानवाधिकार समूहों का दावा है कि उन्हें दुबई में कैद में रखा गया है।
-
दुबई में हिरासत में ली गईं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राधा स्टर्लिंग ने कहा कि किसी अन्य देश में जो भी राजनीतिक शरण की मांग करता है, उसे यहां अपने जीवन का खतरा होता है या उसके मानवाधिकारों का हनन होता है। हम सभी जानते हैं कि शेख मोहम्मद की बेटी लतीफा ने भी अपने पिता पर शोषण के आरोप लगाए थे। अब उनकी पत्नी हया ने भी देश छोड़ दिया और जर्मनी में शरण की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story