धरती के आखिरी छोर पर है भारत का ये बेस, -60 डिग्री में यहां लोग करते हैं काम
ये तस्वीर अंटार्कटिका में मौजूद भारत का तीसरे रिसर्च सेंटर की है, जिसका नाम भारती है। ये समुद्र के लेवल से करीब 90 मीटर ऊंचाई पर किसी टावर के जैसा दिखाई पड़ता है। ये रिसर्च सेंटर भारत के मैत्री रिसर्च सेंटर से लगभग 3000 किमी दूर है। इस स्टेशन की शुरुआत भारत ने 18 मार्च 2012 में की थी। ताकि इंडियन अंटार्कटिक प्रोग्राम के लिए साइंटिफिक रिसर्च एक्टिविटी हो सके। यहां सर्दियों में टेम्प्रेचर -60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और लोग इसी टेम्प्रेचर में यहां काम करते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story