Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, 1400 को हिरासत में लिया - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, 1400 को हिरासत में लिया



मॉस्को.रूस की राजधानी मॉस्को में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर शनिवार को करीब 3500 लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमकरलाठियां चलाईं। कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बगैर इजाजत प्रदर्शन करने के आरोप में 1400 लोगों को हिरासत में लिया गयाहै। मॉस्को में सितंबर में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। 45 सीटों वाले शहरी निकाय पर फिलहाल क्रेमलिन यूनाईटेड रशिया पार्टी का कब्जा है। चुनाव आयोग ने इसमें मुख्य विपक्षी दलों के हिस्सा लेने पर रोक लगाई है।

यूरोपियन यूनियन औरएमनेस्टी इंटरनेशनल ने मॉस्को मेंसिटी हॉल के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हुए बल प्रयोग की निंदा की है। ईयू ने कहा कि संगठन बनाने और एकजुट होना मूलभूत स्वतंत्रता है। पिछले हफ्ते जांचकर्ताओं ने अयोग्य घोषित किए गए कई उम्मीदवारों के ठिकानों पर छापा मारा था। मुख्य आलोचक एलेक्सी नवालनी को प्रदर्शन का आह्वान करने पर 30 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।

चार साल में दूसरी बार इतना बड़ा प्रदर्शन

प्रदर्शन पर नजर रख रहे संगठन ओवीडी ने रविवार को बताया कि प्रदर्शन के दौरान 1,373 लोगों को हिरासत में लिया गया है। चार साल में यह दूसरा मौका है जब सरकार विरोधी प्रदर्शन मेंइतनी बड़ी संख्या में पुलिस ने लोगों पर कार्रवाई की है। 2012 में ब्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2015 में उनका जमकर विरोध हुआ था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Russia election protest police arrested almost 1,400 people


Russia election protest police arrested almost 1,400 people

Source: bhaskar international story