Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर फिल्में और शो प्रोड्यूस करेंगे पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर फिल्में और शो प्रोड्यूस करेंगे पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल



वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर गए हैं। पत्नी मिशेल ओबामा के साथ मिलकर वे फिल्में, सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नेटफ्लिक्स से करार किया है। ओबामा दंपती का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसी फिल्में और सीरीज बनाना है जो न केवल मनोरंजन करें, बल्कि लोगों को शिक्षित करने के साथ प्रेरणादायी भी हों।

  1. पूर्व राष्ट्रपति ने पिछले साल अपनी प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड बनाई थी। इसके तहत उन्होंने सात प्रोजेक्टकी घोषणा की है, जिसके तहत फिल्में और सीरीज बनाई जाएंगी। प्रिया स्वामीनाथन और टोनिया डेविस के साथ मिलकर वह अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम करेंगे।

  2. मिशेल ओबामा का कहना है- हमें यह काम बेहद पसंद है। इसमें बहुत सारे अनुभवों से गुजरना होता है। बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। सबसे अहम बात यह है कि हम उन कहानियों पर काम करेंगे जो हमें रोजाना अपने चारों तरफ दिखाई देती हैं। यहां सभी के लिए कुछ न कुछ है। चाहें वह कोई उत्सुक बच्चा हो या फिर उसके मेच्यौर माता-पिता।

  3. आने वाले सालों में ओबामा दंपती की योजना फेडरिक डगलस पर फिल्म बनाने की है। इसकी कहानी पुलित्जर अवार्ड विजेता डेविड डब्ल्यूब्लाइट की जीवनी से ली गई है। हालांकि, कंपनी का पहला प्रोजेक्ट स्टीवन बोगनार और जूलिया रिशेर्ट की सन डांस फिल्म फेस्टिवल डॉक्यूमेंट्री अमेरिकन फैक्ट्री पर आधारित होगा।

  4. नेटफ्लिक्स और हायर ग्राउंड ने क्रिप कैंप के अधिकार भी खरीदे हैं। यह एक डॉक्यूमेंट्री है। इसे जिम ब्रेशेट औक निकोल न्यूनहम ने तैयार किया था। यह एक समर कैंप की कहानी है, जो विकलांग बच्चों पर आधारित है। ये बच्चे 1970 में न्यूयार्क में मिले थे।

  5. ओबामा दंपती का कहना है कि हायर ग्राउंड की ताकत नई और उम्दा कहानियां हैं। इन पर काम किया जाएगा। उनका प्रयास समाज के हर पहलू को छूना होगा। चाहें वो पहलू रेस (वर्ग) से जुड़ा हो या फिर क्लास से। बात चाहें सिविल राइट्स की हो या फिर डेमोक्रेसी की। हमारा ध्येय लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें कुछ न कुछ नया बताना भी होगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      बराक और मिशेल ओबामा। (फाइल)

      Source: bhaskar international story