नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 78 की मौत, 35 हजार लोग बेघर
काठमांडू. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 78 हो गई है। 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रशासन ने सोमवार को बताया कि बाढ़ के कारण 32 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। अब तक 3,366 लोगों को बचाया गया।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल के 77 में से करीब 31 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह से प्रभावित हैं। इस आपदा का सबसे ज्यादा असर तराई क्षेत्र में हुआ। 35 हजार लोग बेघर हो गए। अकेले क्षेत्र 2 में 13 हजार से ज्यादा परिवारों को विस्थापित किया गया। यहां 3,500 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
प्रशासन नेलोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी
स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम पोखरेल ने बताया, ‘‘बाढ़ के बाद यहां डायरिया, पेचिश, डेंगू, टायफाइड समेत कई गंभीर बीमारियों फैलने की आशंका है।’’ मौसम विभाग के मुताबिक, नेपाल में सामान्यत जुलाई और अगस्त में मानसून की गतिविधि देखी जाती है। वर्तमान में कई प्रमुख नदियों में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन देश के कई क्षेत्रों में बारिश के जारी रहने से लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story