Uncategorized

पति खो चुकी नेपाल की 2 शेरपा महिलाएं पहली बार एवरेस्ट चढ़ेंगी, कुप्रथा तोड़ने जा रही हैं



काठमांड.43 साल की फुर्वा दिकी शेरपा और 34 साल की निमा डोमा शेरपा इसी साल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए निकलेंगी। यह पहली बार होगा कि पतियों को खो चुकी दो शेरपा महिलाएं एवरेस्ट पर कदम रखेंगी।

एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके 4 हजार शेरपाओं की विरासत में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। हालांकि, शेरपा समाज के कुछ लोग इसे सही नहीं मान रहे है। उनके समाज में पति को खो चुकी महिला का एवरेस्ट पर जाना अपशकुन माना जाता रहा है। अब यह अवधारणा टूट सकती है।

हम प्रथा को बदलना चाहते हैं:

  • फुर्वा दिकी शेरपा और निमा डोमा शेरपा ने बताया,हमारा समुदाय सदियों से हिमालय में रचा-बसा है। पुरुषों की तरह पहाड़ों को हम भी बेहतर समझती हैं। पति जब एवरेस्ट पर जाते थे तो परंपरा के अनुसार उनकी सलामती के लिए हमें हर वक्त घर पर दीपक जलाए रखना होता था। अब जब जिंदगी का दीपक ही बुझ गया तो घर पर बैठकर क्या करतीं। हमारे समाज में पति खो चुकी महिलाएं बाहर जाकर काम नहीं करतीं। हम भी इसी प्रथा का पालन करतीं तो बच्चों को कैसे पालतीं।”
  • “हम दोनों 2014 में पहली बार बच्चों को लेकर गांव से काठमांडू आएथे, लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह थी कि हम दोनों अनपढ़ हैं। एक तो आर्थिक स्थिति खराब, ऊपर से खेती के अलावा कोई दूसरा काम आता भी नहीं था। हमारा समाज हमारी जैसी महिलों का एवरेस्ट पर चढ़ना अपशकुन या अपवित्र मानता है। काम की तलाश में काठमांडू आने के बाद हमारी मुलाकात बुद्ध स्तूप पर हुई।”
  • “दोनों यहां पति की याद में दीपक जलाने आती थीं। यहां पता चला कि हमारी कहानियां एक सी हैं। फिर सोचा कि ट्रैकिंग गाइड बन सकती हैं। लेकिन, भाषा आड़े आ गई। सिर्फ नेपाली आती थी। फिर थोड़ी-बहुत इंग्लिश सीख ली। इसके आधार पर ट्रैकिंग गाइड की जॉब मिल गई। फिर मन में एवरेस्ट फतह का सपना आकार लेने लगा।”
  • “नवंबर 2018 में 6 हजार मीटरऊंचे आइसलैंड पीक की चढ़ाई की। अब लक्ष्य सिर्फ एवरेस्ट है। 4 हजार शेरपा एवरेस्ट फतह कर चुके हैं, जबकि शेरपा महिलाएं सिर्फ 34 हैं। इनमें पति खो चुकी महिला एक भी नहीं है। लेकिन, अब यह कुप्रथा टूटेगी। विरासत सिर्फ पुरुषों की कैसे हो सकती है?”

मैं सपना पूरा करूंगी

फुर्वा दिकी शेरपा कहती हैं बेशक मेरे पति का सपना मुझे एवरेस्ट पर देखना नहीं रहा होगा। लेकिन, वे मेरी तीनों बेटियों को जरूर एवरेस्ट जैसी ऊंचाई पर देखना चाहते थे। मैं ये सपना जरूर पूरा करूंगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फुर्वा दिकी ( बाएं ) और निमा डोमा शेरपा।

Source: bhaskar international story