पर्थ टेस्ट में 8 रन पर टीम इंडिया के गिर गए थे दो विकेट, हावी हो रहे थे बॉलर, लेकिन फिर ऐसे बदला मैच का रुख
स्पोर्ट्स डेस्क: पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे दिन तीन विकेट पर 172 रन बना लिए। टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 154 रन पीछे है। कप्तान विराट कोहली 82 और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 51 रन बनाकर नॉट आउट हैं। कोहली ने करियर का 20वां और रहाणे ने 17वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिए। इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 326 रन बनाकर सिमट गई थी। उसके लिए मार्कस हैरिस ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
खराब रही भारतीय पारी की शुरुआत खराब
पहली पारी में भारत की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ही टीम को पहला झटका लगा। मिशेल स्टार्क ने मुरली विजय को शून्य पर बोल्ड कर दिया। उसके बाद लोकेश राहुल छठे ओवर में पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। पुजारा के आउट होने के बाद कोहली ने रहाणे के साथ 90 रन की साझेदारी की।
कैसे गिरे भारत के विकेट
पहला विकेट: भारत की ओर से लोकेश राहुल और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की। स्टार्क के पहले ओवर में राहुल कोई रन नहीं बना पाए। अगला ओवर हेजलवुड ने फेंका। पहली गेंद मुरली के पैड से लगती हुई बाउंड्री के पार चली गई। हालांकि, इस ओवर में मुरली अपना खाता नहीं खोल पाए। स्टार्क ने तीसरा ओवर फेंका। राहुल ने पहली ही गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। स्ट्राइक पर मुरली थे। तीसरी गेंद नोबाल हो गई। आखिरी गेंद पर मुरली बोल्ड हो गए। इसके बाद लंच हो गया।
दूसरा विकेट: पारी के छठे ओवर में ही भारत को दूसरा झटका लगा। जोश हेजलवुड ने पहली गेंद पर लोकेश राहुल को बोल्ड कर दिया। हेजलवुड की गेंद को हवा में स्विंग मिली, जिसे राहुल समझ नहीं पाए। उन्होंने 11 गेंद में 6 रन बनाए।
तीसरा विकेट: मिशेल स्टार्क ने 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तीसरा झटका दिया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच आउट कराया। पुजारा ने 103 गेंद की पारी में एक चौके की मदद से 24 रन बनाए।
50-run partnership between the Skipper and his deputy 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/DB3iBfhIKm
— BCCI (@BCCI) December 15, 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story