पूर्वी टेक्सास के क्लिनिक में गोलीबारी; 1 महिला की मौत, डिप्टी शेरिफ समेत 3 घायल
वॉशिंगटन. पूर्वी टेक्सास के वेटनरी क्लिनिक में बुधवार को सुबहगोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, डिप्टी शेरिफसमेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।लिबर्टी काउंटी के शेरिफ कैप्टन केन डी फोर के मुताबिक,यह घटना पूर्वी क्लीवलैंड के क्लिनिक में सुबह सात बजे के आसपास हुआ।डिप्टी शेरिफ ने आरोपी पाब्लो वीटो का पीछा किया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमेंडिप्टी शेरिफ घायल हो गए।
डी फोर ने कहा कि उन्हें हॉस्टन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। वहीं, वीटो फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डी फोर ने घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति या मृतक महिला का नाम नहीं बताया।जिले के फेसबुक पेज के मुताबिक, क्लीवलैंड के सरकारी स्कूलों को बुधवार सुबह बंद कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story