Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
पूर्व राष्ट्रपति का बॉडीगार्ड सबसे भ्रष्ट अफसर निकला, 720 करोड़ रुपए की रिश्वत ली - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

पूर्व राष्ट्रपति का बॉडीगार्ड सबसे भ्रष्ट अफसर निकला, 720 करोड़ रुपए की रिश्वत ली



कराकस. वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के बॉडीगार्ड रह चुके अलेजांद्रो अंद्रादे को गिरफ्तार किया गया है। आलीशान लाइफस्टाइल वाले अंद्रादे को देश का सबसे भ्रष्ट अफसर माना जा रहा है। अंद्रादे की शानो-शौकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके पास 3 प्राइवेट जेट्स और याट हैं। वह 60 घोड़ों का मालिक भी है। बताया जा रहा है कि अंद्रादे एक अरब डॉलर (करीब 720 करोड़ रुपए) से ज्यादा की घूस ले चुका है। अमेरिका की कोर्ट में 27 नवंबर को घूसखोरी के लिए अंद्रादे को सजा सुनाई जाएगी। उसे 10 साल की सजा हो सकती है।

देश में खाने की कमी
अंद्रादे की जीवनशैली इसलिए चौंकाती है क्योंकि वेनेजुएला इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। देश में दवाओं और खाने की कमी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 30 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर जा चुके हैं।

फ्लोरिडा में रहता है अंद्रादे
अलेजांद्रो अंद्रादे फ्लोरिडा में एक महलनुमा घर में रहता है। उसके पास कई महंगी घड़ियां हैं। घोड़ों के लिए भी उसने आलीशान अस्तबल बनवाया है। अंद्रादे कभी वेनेजुएला के दिवंगत राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का बॉडीगार्ड हुआ करता था, धीरे-धीरे वह ताकतवर बनता चला गया। अंद्रादे बाद में ट्रेजरी (कोषालय) का प्रमुख हो गया। शावेज की मौत के बाद 2012 में वह फ्लोरिडा चला गया। वेनेजुएला के एक वकील फ्रेंकलिन होत-लिनारेस का कहना है कि कोई सरकारी कर्मचारी 60 घोड़ों का मालिक हो सकता है? फ्रेंकलिन फ्लोरिडा में अंद्रादे के घर के पड़ोस में ही रहते हैं। कई लोगों का मानना है कि वेनेजुएला में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं, इसी के चलते देश गर्त में जा रहा है।

वेनेजुएला के कई अफसरों पर प्रतिबंध
अमेरिकी अफसरों ने इस साल एक ताकतवर नेता दियोसदादो काबेलो पर भी प्रतिबंध लगाया था। काबेलो पर ड्रग्स तस्करी, फिरौती और सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप था। वहीं, वेनेजुएला के इंटीरियर एंड जस्टिस मिनिस्टर नेस्टर रेवरोल पर कोकीन की तस्करी के लिए घूस लेने का केस चल रहा है। मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी, रक्षा मंत्री समेत कई अफसरों पर गलत तरीके से संपत्ति जुटाने के आरोप हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


venezujalan wealthy officer arrest owner of 3 jets 60 horses

Source: bhaskar international story