पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मारी, पुलिस भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करने आई थी
लीमा. पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया नेघर में खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से जख्मी गार्सिया को यहां के कोसिमेरो उलोया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को पुलिस भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें गिरफ्तार करने आई थी।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 69 वर्षीय गार्सिया के सिर में गोली लगी है। उनका ऑपरेशन अभी भी जारी है। पेरू के स्वास्थ्य मंत्री जुलेमा टोमस ने कहा कि गार्सिया की स्थिति बेहदनाजुक है।
पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने सुबह 6:30 बजे उनके घर गई थी। पूर्व राष्ट्रपति का घर लीमा के पड़ोसी शहर मिराफ्लोर्स इलाके में है। गार्सिया के वकील इरास्मो रेयना ने बताया कि आज एक बड़ी दुर्घटना घट गई। पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मार ली।
गार्सिया दो बार पेरू के राष्ट्रपति बने। पहली बार 1985 से 90 और दूसरी बार 2006 से 11 तक वे राष्ट्रपति रहे। उनके ऊपर ब्राजील के कंस्ट्रक्शन कंपनी ओडेब्रेच से रिश्वत लेने का आरोप है।
भ्रष्टाचार केआरोप लगने के बाद नवंबर में उन्होंने उरुग्वे के दूतावास में शरण ली थी। लेकिन उरुग्वे दूतावास द्वारा आश्रय से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने दूतावास छोड़ दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story