Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
प्रत्यर्पण कानून समाप्ति की मांग के आंदोलन के 80 दिन पूरे, प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर यौन शोषण का आरोप - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

प्रत्यर्पण कानून समाप्ति की मांग के आंदोलन के 80 दिन पूरे, प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर यौन शोषण का आरोप



हॉन्गकॉन्ग.यहां प्रस्तावित प्रत्यर्पण कानून खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन को 80 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही यह 2014 में 79 दिनों तक चले अंब्रेला आंदोलन से भी बड़ा हो गया है। जून से अब तक 800 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। करीब 5 हजार प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कैथे एयरपोर्ट पर जाम लगा दिया। इसका असर करीब 1000 उड़ानों पर पड़ा।

प्रदर्शनकारी आंदोलन के समर्थन में आए 20 क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी का विरोध कर रहे थे। रात को प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अब थानों में प्रदर्शकारियों का यौन उत्पीड़न कर रही है। उधर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने उद्योगपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सब देशभक्ति का झंडा ऊंचा रखें।

तीन महीने में तीन बड़े पड़ाव

शांति:आंदोलन 9 जून को शुरू हुआ। इस दिन रैली में 10 लाख पहुंचे।

hongkongprotest

उग्रता:प्रदर्शनकारी 1 जुलाई को संसद में घुस गए थे।

hongkongprotest

हिंसा: 25 अगस्त को आंदोलन हिंसक हुआ। पुलिस पर रॉकेट बम भी फेंके।

hongkongprotest

(द न्यूयॉर्क टाइम्स से दैनिक भास्कर केविशेष अनुबंध के तहत)

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते लोग।

Source: bhaskar international story