प्रेमिका ने धोखा दिया तो बिलबोर्ड लगाकर ब्रेकअप का ऐलान किया
जकार्ता. इंडोनेशिया में एक प्रेमी ने अपनी बिलबोर्ड लगाकर अपनी प्रेमिका से रिश्ता तोड़ लिया। सड़क पर लगाए गए होर्डिंग में लड़के ने गर्लफ्रेंड की तस्वीर भी लगाई है। दरअसल, युवक को हाल ही में पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही है। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।
उधर, लड़की को होर्डिंग लगाने के बारे में पता चला तो उसने बीच सड़क प्रेमी से लड़ाई की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों बीच सड़क पर लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें समझा कर लड़ाई खत्म करवाई। इस बिलबोर्ड पर स्थानीय भाषा में मैसेज लिखा था। इसके जरिए प्रेमी ने बताया कि मेरी प्रेमिका किसी और को चाहने लगी है। इसलिए मैं उससे रिश्ता तोड़ रहा हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story