Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
फेसबुक ने राष्ट्रपति मैक्रों का एक फोटो ब्लॉक किया, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

फेसबुक ने राष्ट्रपति मैक्रों का एक फोटो ब्लॉक किया, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक



पेरिस. फेसबुक ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक फोटो ब्लॉक कर दिया। इसमें मैक्रों के साथ एक ड्रग डीलर और उसका भाई अश्लील इशारा करते दिखाई दे रहे थे। एक राष्ट्रपति के साथ होने के बावजूद तस्वीर में भद्दे इशारे दिखने पर फ्रांस के सोशल मीडिया यूजर्स मैक्रों का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, फेसबुक का कहना है कि फोटो में अश्लीलता नजर आ रही थी, लिहाजा साइट के नियमों के मुताबिक इसे ब्लॉक कर दिया गया।

फोटो अपलोड होने के बाद से ही फ्रांस के सोशल मीडिया यूजर्स राष्ट्रपति की पब्लिक रिलेशन टीम को आलोचना कर रहे थे। लोगों ने मैक्रों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि राष्ट्रपति जैसे सम्मानित पद पर बैठे आदमी के साथ खड़े होकर भी ड्रग डीलर्स भद्दे इशारे कर सकते हैं। इसके बाद उनकी टीम प्रचार के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर देती है।

इरमा तूफान से प्रभावित सेंट मार्टिन द्वीप के दौरे पर गए थे मैक्रों
दरअसल, मैक्रों सितंबर में कैरीबियाई देश सेंट मार्टिन में तूफान इरमा से हुई तबाही का जायजा लेने गए थे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों के साथ कुछ फोटो भी लिए थे। इस मौके का फायदा उठाकर एक ड्रग डीलर ने भी मैक्रों के साथ फोटो ले लिया। उस फोटो में ड्रग डीलर का भाई ‘मिडिल फिंगर’ उठाए देखा गया। फोटो के सोशल मीडिया पर आने के बाद विपक्षी पार्टियों में भी गुस्सा है।

फेसबुक पर ब्लॉक हुए पोस्ट तो लोगों ने ट्वीट कर आलोचना की
फ्रांस की विपक्षी नेशनल पार्टी की नेता मरीन ला पेन ने फोटो को लेकर ट्वीट किया, “फेसबुक ने फोटो के साथ किया गया मेरा पोस्ट भी डिलीट कर दिया। कारण बताया- नग्नता! मैंने उसमें लिखा था, “फ्रेंच रिपब्लिक की 60वीं वर्षगांठ मनाने का मजेदार तरीका।”

ट्विटर पर एक यूजर ने फोटो शेयर कर लिखा, मैक्रों ड्रग डीलर्स से प्यार करते हैं, उन्हें यूरोपीय लोगों की कोई चिंता नहीं, बल्कि वो अपने वैश्विक मामलों के लिए फोटो खिंचाते हैं। वहीं एक और डीजे बूगी ने लिखा, “आप (मैक्रों) दुष्कर्मियों और हत्यारों के साथ फोटो लेना भूल गए? यहां हमारे बच्चे आतंकियों की गोली से बच रहे हैं, लेकिन आपको अप्रवासी बच्चों की चिंता है।”

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


French President Emmanuel Macron condemned on photos shared with Gangsters


French President Emmanuel Macron condemned on photos shared with Gangsters

Source: bhaskar international story