Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
बार में गोलीबारी में 5 की मौत, हमलावरों ने 21 राउंड गोलियां चलाईं - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

बार में गोलीबारी में 5 की मौत, हमलावरों ने 21 राउंड गोलियां चलाईं



मैक्सिको सिटी. मैक्सिको के अकापुल्को शहर में रविवार को हमलावरों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 जख्मी हो गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी मृतक अकापुल्को के निवासी बताए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से कारतूस के 21 खोखे बरामद किए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

गुरेरो शहर के प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि गोलीबारी मिस्टर बार रिजॉर्ट में हुई। जिस इलाके में बार स्थित है, इसे गोल्डन जोन कहा जाता है। यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों का जमावड़ा होता है। कुछ दिन पहले टूरिस्ट सीजन को देखते हुए यहां सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाया गया था।

अफसर कर रहे पूछताछ

अफसर चश्मदीदों से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी किसी हमले के चलते की गई या फिर कोई विवाद हुआ। गुरेरो राज्य और अकापुल्को में बीते समय में काफी हिंसा देखी गई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मैक्सिको को अकापुल्को में गोलीबारी हुई।


21 खोखे बरामद किए गए।

Source: bhaskar international story