भारत हमारे हालात नहीं जानता, इमरजेंसी बढ़ाने को असंवैधानिक बताना गलत: मालदीव
मालदीव में इमरजेंसी की लिटिम 15 से बढ़ाकर 30 दिन करने पर भारत ने इसे असंवैधानिक करार दिया था। इसके जवाब में मालदीव ने गुरुवार को कहा कि भारत हकीकत को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। ये हमारे संविधान और कानून की अनदेखी है। भारत यहां के राजनीतिक हालात को नहीं जानता। बता दें कि मालदीव में राजनीतिक संकट के चलते 5 फरवरी को इमरजेंसी लगा दी गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story