मरम्मत के दौरान गिरी इमारत की छत, 7 की मौत, 14 घायल
शंघाई.चांगनिंग जिले में गुरुवार सुबह मरम्मत के दौरानएक इमारत की छत गिर गई। इसमें दबने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। शंघाई आपात विभाग के अनुसार अभी भी दो लोगों केमलबे में दबे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के मुताबिकइस इमारत में एक कार शो रूम था, जिसकी मरम्मत काकार्यचल रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया।
दुर्घटना स्थल परशंघाई प्रशासन के अधिकारी और मेयर पहुंच चुके थे।सोशल मीडिया पर की गई आधिकारिक पोस्ट के अनुसार शाम 4.45 बजे तक हादसे में बचाए गए 19 लोगों में से 5 की मौत हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 150 से ज्यादाबचावकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story