Uncategorized

महिला सीईओ की सालाना कमाई 2400 करोड़ रु, ब्रिटिश पीएम से 1700 गुना ज्यादा



स्टोक-ऑन-ट्रेंट. यूके की ऑनलाइन गैम्बलिंग कंपनी बैट365 की सीईओ डिनाइज कोट्स (51) का सालाना वेतन 2017 में 6.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.1 करोड़ डॉलर (2421 करोड़ रुपए) हो गया। साल 2016 में यह 27.9 करोड़ डॉलर था। डिनाइज पिछले दो साल में सैलरी के तौर पर 62 करोड़ डॉलर (4402 करोड़ रुपए) की रकम ले चुकी हैं।

  1. डिनाइज इंग्लैंड की सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली सीईओ हैं। महिला सीईओ के मामले में दुनियाभर में टॉप पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना कमाई ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की तुलना में 1,700 गुना ज्यादा है। ब्रिटिश पीएम की सालाना आय करीब 1.42करोड़ रुपएहै। फोर्ब्स ने इस साल डिनाइज की कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर होने का अनुमान जताया है।

  2. डिनाइज के पिता ने साल 1974 में बैटिंग का बिजनेस शुरू किया था। स्कूल के दिनों में डिनाइज अपने पिता के कारोबार से जुड़ीं। बतौर अकाउंटेंट ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने बैटिंग स्टोर्स की जिम्मेदारी संभाल ली।

  3. कारोबार बढ़ाने के लिए उन्होंने परिवार के सदस्यों को 1.9 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने के लिए तैयार किया। वो ऑनलाइन गैम्बलिंग फर्म शुरू करना चाहती थीं। साल 1995 में वो अपने पिता की कंपनी में एमडी बन गईं।उन्हें अब इंग्लैंड की गैम्बलिंग क्वीन कहा जाता है।

  4. साल 2012 में डिनाइजने द गॉर्जियन को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘हमने बैटिंग शॉप्स को गिरवी रखकर लोन लिया और इसे ऑनलाइन कारोबार पर खर्च किया था। उस वक्त सब कुछ दांव पर लगा दिया।’

  5. डिनाइज ने साल 2005 में बैटिंग शॉप चेन बेच दी और पूरी तरह ऑनलाइन बिजनेस पर फोकस किया। बारह साल बाद 2017 में उनकी कंपनी बैट365 का सालाना रेवेन्यू 83.3 करोड़डॉलर हो गया।

  6. डिनाइज अपने भाई जॉन के साथ मिलकर बैट365 चलाती हैं। उनके पास कंपनी के 50.01% शेयर हैं। साल 2015 में बैट365 का हेडक्वार्टर ज्रिबाल्टर में शिफ्ट कर दिया गया। वहां के नियम कायदे गैम्बलिंग इंडस्ट्री के पक्ष में हैं।

  7. डिनाइज के वेतन को लेकर उनकी निंदा भी होती है। इंग्लैंड के निवेशकों का एक समूह उनकी कमाई को शर्मनाक मानता है। उसका कहना है कि ब्रिटेन में 17 साल से कम उम्र से 50 हजार युवा जुए की लत के शिकार हैं। गैम्बलिंग कमीशन के मुताबिक ब्रिटेन 32% शेयर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा गैम्बलिंग मार्केट है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      बैट365 की सीईओ डिनाइज कोट्स।

      Source: bhaskar international story