Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
माइक्रोसॉफ्ट की वैल्यू पहली बार एक लाख करोड़ डॉलर हुई, 9 महीने में तीसरी कंपनी यहां तक पहुंची - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

माइक्रोसॉफ्ट की वैल्यू पहली बार एक लाख करोड़ डॉलर हुई, 9 महीने में तीसरी कंपनी यहां तक पहुंची



वॉशिंगटन. अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक लाख करोड़ डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपए) मार्केट वैल्यू का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की चौथी कंपनी बन गई है। क्लाउड सर्विसेज की सफलता के दम पर कंपनी ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए। इस कारण बुधवार की ट्रेडिंग में इसका मार्केट कैप 1 लाख डॉलर का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। करीब आधे घंटे तक मार्केट कैप 1 लाख डॉलर के ऊपर रहा। बुधवार की ट्रेडिंग खत्म होने के समय यह 95.91 हजार करोड़ रुपए था।

किसी कंपनी का मार्केट कैप उसके शेयर की कीमत और शेयर संख्या को गुणा करके निकाला जाता है। इसलिए शेयर में उतार-चढ़ाव के साथ मार्केट कैप में भी कमी-बढ़ोतरी होती रहती है।

  1. माइक्रोसॉफ्ट से पहले दुनिया की तीन अन्य कंपनियों ने एक लाख करोड़ डॉलर मार्केट वैल्यू का आंकड़ा पार किया था। चीन की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी पेट्रो चाइना यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड इस कंपनी ने 2007 में यह मुकाम हासिल किया था। इसके बाद अमेरिकी टेक कंपनी एपल ऐसा करने वाली दूसरी और अमेजन तीसरी कंपनी बनी। इन दोनों कंपनियों ने 2018 में एक लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैप पार किया था।

  2. अब तक 1 ट्रिलियन डॉलर पार करने वाली कंपनियां

    कंपनीकब पहुंचीमौजूदा वैल्यू (हजार करोड़ डॉलर)
    पेट्रो चाइना200720
    एपल201897.68
    अमेजन201893.57
    माइक्रोसॉफ्ट201995.68
  3. मार्च तिमाही में माइक्रोसॉफ्ट का रेवेन्यू 14% बढ़ कर 3060 करोड़ डॉलर (करीब 2.1 लाख करोड़ रुपए) रहा। क्लाउड सर्विसेज के रेवेन्यू में 41% की बढ़ोतरी हुई। अजुरे, ऑफिस 365 और लिंक्डइन कंपनी की क्लाउड सर्विसेज हैं।

  4. अंतरिम बजट के अनुसार भारत की जीडीपी 2.7 लाख करोड़ डॉलर (188 लाख करोड़ रुपए) है। लेकिन, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका की टॉप तीन कंपनियों का मार्केट कैप हमारी जीडीपी से ज्यादा है। एपल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन का कुल मार्केट कैप 2.87 लाख करोड़ डॉलर (करीब 201 लाख करोड़ रुपए) है। भारत से 13 लाख करोड़ रु. ज्यादा।

  5. मार्केट वैल्यू के लिहाज से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी वैल्यू 12.45 हजार करोड़ डॉलर (8.72 लाख करोड़ रुपए) है। एपल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियां भारत की सबसे बड़ी कंपनी से करीब आठ गुना बड़ी हैं। मुकेश अंबानी फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। वे भारत के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Microsoft hit the trillion dollar value mark first time

      Source: bhaskar international story