मार्स रोवर 2020 मिशन के तहत इच्छुक लोग भेज सकते हैं मंगल पर अपना नाम, नासा ने दिया मौका
वॉशिंगटन. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा लोगों को मंगल ग्रह पर अपना नाम भेजने का मौका दे रही है। एजेंसी ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया। इसमें कहा गया कि मार्स रोवर 2020 मिशन के तहत इच्छुक लोग मंगल ग्रह पर अपना नाम भेज सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को नासा एक प्रतिकात्मक बोर्डिंग पास जारी करेगा। एक माइक्रोचिप में पृथ्वी के लाखों लोगों का नाम मंगल पर भेजा जाएगा।
मंगल ग्रह पर नाम भेजने केइच्छुक लोग 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण के जरिएअपना बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकते हैं।
हम ऐतिहासिक मार्स मिशन को लॉन्च करने के लिए तैयार: थॉमस
वॉशिंगटन डीसी स्थित नासा के साइंस मिशन डायरेक्टोरिएट के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर थॉमस जुरबुचेन ने इस संबंध में स्थानीय मीडिया से कहा कि हम इस ऐतिहासिक मार्स मिशन को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि खोज की इस यात्रा को हम सभी के साथ साझा करें। ये अभियान नासा कीचांद से मंगल तक की यात्रा को जन-जन के बीच पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है।
मंगल पर जीवन के संकेतों का अध्ययन करेगा नासा का रोवर
मार्स रोवर मिशन 2020 के तहत नासा अपना 1000 किग्रा वजनी रोवर मंगल पर भेजेगा। यह रोवर मंगल पर पहले अस्तित्व में रहे सूक्ष्म जीवन के संकेतों को जुटाएगा। रोवर मंगल ग्रह के जलवायु और भूगर्भीय विशेषताओं का आंकलन करेगा। पृथ्वी पर वापस लौटने से पहले यह कुछ नमूने भी लेकर आएगा जिससे भविष्य में मंगल ग्रह संबंधी शोध को आगे बढ़ाया जा सकेगा। नासा फिलहाल अपने मार्स रोवर मिशन की तैयारियों में जुटा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story