Uncategorized

मैक्सिको की वनीसा बनीं मिस वर्ल्ड 2018, भारत की अनुकृति टॉप 30 तक ही पहुंच पाईं



सान्या (चीन). मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन मिस वर्ल्ड 2018 चुनी गईं। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड भारत की मानुषी छिल्लर ने क्राउन पहनाया। वनीसा मिस वर्ल्ड बनने वाली मैक्सिको की पहली महिला हैं। चीन के सान्या शहर में लगातार दूसरी बार हुए इस कॉम्पटीशन में भारत की अनुकृति वास अंतिम 12 तक नहीं पहुंच पाईं। वेसिर्फ टॉप 30 में जगह बना सकीं।17 साल बाद पिछलेसाल यानी 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता था।

भारत को अब तक मिले 6 खिताब
भारत की रीता फारिया (1966) मिस वर्ल्ड बनने वालीं देश की पहली महिला थीं। रीता के अलावा ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


वनीसा को मिस वर्ल्ड का ताज पहनातीं मानुषी छिल्लर।


वनीसा।


Miss Mexico Venessa Ponce De Leon crowned as Miss World 2018

Source: bhaskar international story