Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
मैक्सिको से आ रहे प्रवासियों को रोकने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दागे आंसू गैस के गोले - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

मैक्सिको से आ रहे प्रवासियों को रोकने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दागे आंसू गैस के गोले



तिजुआना (मैक्सिको).सैन डिएगो में अमेरिका-मैक्सिको की सबसे बड़ी सीमा चौकी पर प्रवासियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। यह सीमा खुलने के बाद मैक्सिको से बड़ी तादाद में अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसने लगे थे। जब सीमा चौकी से प्रवासियों को रास्ता नहीं मिला तो वे पास ही स्थित एक सूखी नहर को पार कर आने लगे। हालात बिगड़ते देख ट्रम्प प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने वहां आंसू गैस के गोले दाग दिए। प्रवासियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। घटना के बाद पांच घंटे तक सीमा को बंद रखना पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि अमेरिका में सिर्फ उन्हीं प्रवासियों को पनाह मिलेगी, जो कानूनी तरीके से देश में दाखिल हुए हैं। मानवाधिकार संगठनों ने 9 नवंबर के ट्रम्प के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। सैन फ्रैंसिस्को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ट्रम्प के फैसले को पलट दिया था।

ट्रम्प ने दी थी चेतावनी
अदालती फैसले के बाद ट्रम्प ने कहा था कि अगर मैक्सिको से आने वाले लोगों की संख्या बेकाबू होने की हद तक पहुंच जाती है तो या तो वे सीमा को पूरी तरह से बंद कर देंगे या फिर प्रवासियों को नुकसान पहुंचना शुरू हो जाएगा।

ट्रम्प के बयान का विरोध शुरू हुआ
प्रवासियों को नुकसान पहुंचने से जुड़े ट्रम्प के बयान का मैक्सिको में विरोध शुरू हुआ। माना जा रहा है कि इन्हीं में से 500 प्रदर्शनकारी सैन डिएगो की सीमा पर आ गए और अमेरिका में घुसने की कोशिश करने लगे।

मैक्सिको ने माना- सीमा पर लोग हिंसक हो गए थे
मैक्सिको के गृह मंत्रालय ने माना है कि कुछ लोग हिंसक तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें वापस मैक्सिको डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तिजुआना के महापौर कार्यालय ने भी माना है कि कुछ लोगों की हिंसक गतिविधियों के चलते हम अमेरिका से अपने रिश्ते खराब नहीं होने देंगे।

3,140 लंबी है सीमा
अमेरिका की मैक्सिको से सटी सीमा 3,140 किलोमीटर लंबी है। 1,100 किलोमीटर हिस्से पर अभी अवरोधक लगे हुए हैं। ट्रम्प इस सीमा पर 12 से 20 अरब डॉलर की लागत से कंक्रीट की ऊंची दीवार बनाना चाहते हैं ताकि अवैध प्रवासियों को आने से रोका जा सके। अमेरिका में अभी मैक्सिको से आए 60 लाख अवैध प्रवासी रह रहे हैं। अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने वाले प्रवासियों में 90% मैक्सिको के नागरिक होते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


आंसू गैस के गोलों से बचने का प्रयास करते शरणार्थी।


आंसू गैस के गोले दागे जाने पर सूखी नहर में कूदे लोग।


सुरक्षाकर्मियों ने शरणार्थियों को बॉर्डर पर रोका।

Source: bhaskar international story