Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
यहां कई सालों से चल रहा था फर्जी शादी का खेल, एक भारतीय शख्स के साथ 27 विदेशी महिलाओं को किया गया अरेस्ट - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

यहां कई सालों से चल रहा था फर्जी शादी का खेल, एक भारतीय शख्स के साथ 27 विदेशी महिलाओं को किया गया अरेस्ट



बैंकॉक. थाईलैंड में बड़ा शादी घोटाला सामने आया है। यहां एक भारतीय शख्स और 27 थाई महिलाओं को फर्जी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में अरेस्ट किया गया है। इस रैकेट के जरिए यहां आने वाले भारतीय पुरुष रेजिडेंशियल वीजा हासिल कर रहे थे। अफसरों ने बताया कि इन्हें काफी लंबी इन्वेस्टिगेशन के बाद अरेस्ट किया गया है।

शादी घोटाले का खुलासा
– नेशनल डेली की एक खबर के मुताबिक, इस शादी घोटाले में भारतीय मूल के विक्रम लोहरी को दलाली के आरोप में अरेस्ट किया गया था। वो शादी के लिए लड़कियों का अरेंज करता था।
– उसने थाईलैंड में भारतीयों के रेजिडेंशियल वीजा का इंतजाम कराने के लिए थाई महिलाओं से इनकी नकली शादी तक रजिस्टर्ड कराई।
– इमिग्रेशन ब्यूरो चीफ और टेक्नोलॉजी क्राइम सप्रेशन सेंटर के डिप्टी हेड ले. जनरल सुराचाते हकपाल ने बताया कि हर महिला को इस काम के लिए 8 से 10 हजार थाई भाट पर रखा गया था।

शादी के बाद कभी साथ नहीं रहे

– सुराचाते हकपाल ने बताया ये महिलाएं कभी भी उन भारतीय पुरुषों के साथ नहीं रहीं, जिनके साथ उनकी शादी रजिस्टर्ड की गई थी।
– उन्होंने बताया कि काफी लंबी जांच पड़ताल के बाद इन सबकी गिरफ्तारी की गई है। इन महिलाओं में एक 70 साल की बुजुर्ग भी हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Fake marriage registration scam in Thailand Indian man and 27 Thai women arrested

Source: bhaskar international story