Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
यांचेंग शहर के केमिकल प्लांट में धमाका; 44 की मौत, 32 लोगों की हालत नाजुक - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

यांचेंग शहर के केमिकल प्लांट में धमाका; 44 की मौत, 32 लोगों की हालत नाजुक



बीजिंग.पूर्वी चीन के यांचेंग में गुरुवार को एक केमिकल प्लांट में जोरदार धमाका हुआ। इसमें अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी हैं।32 की हालत गंभीर है जबकि 58 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। आपात प्रबंधन मंत्रालय का कहना है कि धमाके वाली जगह से 88 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

  1. लोकल मीडिया पर आए वीडियो और तस्वीरों में प्लांट में भीषण धमाका होता दिखाई दिया। प्लांट से आग की लपटें निकल रही थीं।

  2. अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। प्लांट में कुछ लोग फंसे हुए थे। इनमें से 12 को बचा लिया गया है।

  3. प्लांट में अभी भी कुछ कर्मचारियों के फंसे होने के आशंका है। धमाके के चलते कुछ इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और आस-पास के रिहायशी इलाकों के मकानों के शीशे भी चटक गए।

  4. कुछ चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के बाद कई खून से लथपथ कर्मचारी प्लांट से बाहर की ओर भागते हुए दिखाई दिए।

  5. पिछले साल नवंबर में उत्तरी चीन में केमिकल ले जा रहे ट्रक में धमाका हो गया था। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई थी और 22 लोग घायल हुए थे।

  6. जुलाई 2018 में ही शिहुआन प्रॉविंस में एक केमिकल प्लांट में धमाका हुआ था। इस धमाके में 19 लोगों की मौत हुई थी और 12 घायल हुए थे। हादसे की जांच में सामने आया था कि कंपनी को सुरक्षा सर्टिफिकेट नहीं मिला था और इसने अवैध तरीके से निर्माण भी कराया था।

  7. 2015 में टियानजिन शहर में हुए केमिकल धमाके में 165 लोगों की जान गई थी। यह धमाका एक स्टोरेज फैक्ट्री में हुआ था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Blast rocks east China chemical plant

      Source: bhaskar international story