Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
रूस ने यूक्रेन नौसेना के तीन जहाज जब्त किए, संयुक्त राष्ट्र ने बुलाई आपात बैठक - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

रूस ने यूक्रेन नौसेना के तीन जहाज जब्त किए, संयुक्त राष्ट्र ने बुलाई आपात बैठक



मॉस्को. रूस ने यूक्रेन नौसेना के तीन जहाजों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। इसी के साथ दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन के नौसेना ने अवैध रूप से क्रीमियाई प्रायद्वीप स्थित उसकी जल सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। ऐसे में उसे नौसेना को रोकने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद नेइस मामले में एक आपात बैठकबुलाई है।

जानकारी के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की दो सैन्य नाव और एक टगबोट को कब्जे में लेने के लिए बल प्रयोग किया। इसमें कई यूक्रेनी नौसैनिकों को चोट आई हैं। इस घटना के बाद सोमवार सुबह ही यूक्रेन में मार्शल लॉ लगाने की तैयार की जा रही है।

यूक्रेन और रूस को जोड़ने वाले अजोव सागर में पैदा हुआ विवाद
यूक्रेन नौसेना का कहना है कि घटना रविवार को उस वक्त हुई जब उसके दो छोटे युद्धपोत और एक टगबोट कर्च की खाड़ी से गुजर रहे थे। रूस और यूक्रेन के बीच अजोव समुद्र में यही एकमात्र समुद्री रास्ता है। यहां पर रूसी नौसेना ने बिना चेतावनी दिए खुलेआम आक्रामक रवैया अपनाया और अपने शिप से टगबोट को कुचल दिया। इसके बाद दोनों युद्धपोतों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

तनाव के लिए यूक्रेन जिम्मेदार: रूस
रूस ने इलाके में दो फाइटर जेट और दो हेलिकॉप्टर भी तैनात कर दिए हैं। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ही तरफ से आवाजाही बंद है। रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी ने माना कि उसने घटना में बल प्रयोग किया, लेकिन हमले में सिर्फ तीन यूक्रेनी नौसैनिकों के घायल होने की बात कही। अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए एफएसबी ने कहा कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि ब्लैक सी में दोनों देशों के बीच तनाव के लिए यूक्रेन ही जिम्मेदार है। इन्हें जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

क्या है दोनों देशों के बीच विवाद?
रूस और यूक्रेन के बीच समुद्री सीमा को लेकर यह विवाद कोई नया नहीं है। दरअसल, कुछ ही समय पहले यूक्रेन ने अपने क्षेत्र से रूस के कब्जे वाले क्रीमिया की एक नाव को पकड़ा था। मॉस्को ने इसके बाद ही यूक्रेन पर कड़ा रुख दिखाते हुए इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों पर निगरानी बढ़ा दी।

अजोव सागर रूस के कब्जे वाले पूर्वी क्रीमिया और यूक्रेन के दक्षिणी इलाके में स्थित है। 2003 के एक समझौते के मुताबिक, दोनों ही देश कर्च खाड़ी पर मौजूद समुद्र का साझा रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां मौजूद दो बंदरगाह बरदयान्सक और मारिउपोल खाद्य सामग्री, स्टील और कोयले के आयात और निर्यात के लिए अहम हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Russia seizes Ukraine naval ships from Azov sea as tension escalates

Source: bhaskar international story