Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
लीबिया की राजधानी की तरफ बढ़ रही विद्रोही सेना, 500 भारतीय मौजूद; सुषमा बोलीं- जल्द वह देश छोड़ें - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

लीबिया की राजधानी की तरफ बढ़ रही विद्रोही सेना, 500 भारतीय मौजूद; सुषमा बोलीं- जल्द वह देश छोड़ें



नई दिल्ली. लीबिया में विद्रोही बलों की सेनाओं ने राजधानी त्रिपोली की तरफ कूच कर दिया है। जनरल हफ्तार की सेनाएं राजधानी के 50 किमी. करीब तक पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालात को संभालने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने भी दखल दिया, लेकिन विद्रोही दलों को समझा पाने में नाकाम रहा। इस बीच, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वहां रह रहे भारतीयों से तुरंत लीबिया छोड़ने की अपील की है। त्रिपोली में 500 भारतीय मौजूद हैं। सुषमा ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट्स चल रही है। कृपया अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से कहिए कि जल्द से जल्द त्रिपोली को छोड़ दें। हालात बिगड़ने के बाद हम आपको वहां से निकाल पाने में असमर्थ रहेंगे।

2011 के बाद फिर लीबिया में गृह युद्ध के हालात
विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें बताया गया कि बीते दो सप्ताह से लीबिया के त्रिपोली में जारी जंग के दौरान 205 लोगों की मौत हुई, जिनमें 18 आम नागरिक हैं। अब तक 913 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। दरअसल यह लड़ाई खलीफा हफ्तार के द्वारा लीबिया की राजधानी को कब्जे में करने के लिए 4 अप्रैल को शुरू की गई थी। एक बार फिर 2011 की तरह गृह युद्ध के आसार हैं।

दूतावास ने जारी किया था हेल्पलाइन नंबर
भारतीय दूतावास की ओर से वहां रह रहे भारतीयों को हर संभव मदद देने की बात कही गई। साथ ही सभी को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई। दूतावास की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


EAM:ask your relatives & friends to leave Tripoli immediately

Source: bhaskar international story