Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
लेकिमा तूफान से 65 लाख लोग प्रभावित, 1.46 लाख को सुरक्षित जगह पहुंचाया; 32 की मौत - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

लेकिमा तूफान से 65 लाख लोग प्रभावित, 1.46 लाख को सुरक्षित जगह पहुंचाया; 32 की मौत



बीजिंग. चीन के पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान लेकिमाके चलते65 लाख लोग प्रभावित हुए, जबकि 1.46 लाख को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। तूफान के कारण रविवार रात तक 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लापता हैं। चीन के आपातकाल मंत्रालय के मुताबिक, तूफान का सबसे ज्यादा असर शंघाई समेत झेजियांग, जियांग्सु, आन्हुई, शेन्डोंग और फुजियान में हुआ।

मंत्रालय ने बताया कि तूफान के कारण 35 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 3500 मकान गिर गए। 2 लाख 65,500 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई। आपातकाल और वित्त मंत्रालय ने आपदा राहत कोष के लिए 30 करोड़ रुपए की घोषणा की।

झेजियांग के वेनलिंग शहर में भूस्खलन

मेट्रोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, लेकिमाइस सालआने वाला नवां तूफान है। इसके कारण झेजियांग के वेनलिंग शहर में शनिवार को भूस्खलन हुआ। सेंटर ने ताइवान, फुजियान, झेजियांग, शंघाई और जियांग्सु शहरों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। तूफान के चलते हुई भारी बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, हजारों पेड़ उखड़ गए।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


चीन के झेजियांग प्रांत का लेकिंग शहर।

Source: bhaskar international story