Uncategorized

वॉशिंगटन में बाढ़, एक घंटे में 3.3 इंच बारिश; व्हाइट हाउस में भी पानी भरा



वॉशिंगटन. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन समेत वर्जीनिया और कोलंबियामें सोमवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। यहां एक घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कें नहर में तब्दील हो गईं। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था है, उस कमरे में भी पानी भर गया। मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया।

  1. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी। यह कितने समय या दिन तक बाधित रहेगी, अभी साफ नहीं है। बाढ़ के कारण अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है।

  2. जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र को पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया गया। नॉर्थवेस्ट वॉशिंगटन के भी कुछ क्षेत्रों को बाढ़ के कारण बंद किया गया। कोलंबियाजिले के कुछ क्षेत्र में सोमवार देर रात तक बारिश होती रही। यहां आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान हुआ।

  3. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के कारण छोटे नालों, शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, सड़कों और अंडरपासों के साथ-साथ अन्य जल निकासी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।अगले दो दिन तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      वॉशिंगटन की सड़कों पर कारें डूबी।


      White House basement flooded as heavy rain & Flood in Washington america

      Source: bhaskar international story