Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
शिकागो के हॉस्पिटल में गोलीबारी, हमलावर समेत चार की मौत - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

शिकागो के हॉस्पिटल में गोलीबारी, हमलावर समेत चार की मौत



वॉशिंगटन. अमेरिका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में सोमवार को हुई गोलीबारी में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। मारे जाने वालों में एक पुलिस ऑफिसर भी है। फिलहाल हॉस्पिटल खाली करा लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी हमलावर हॉस्पिटल में घुसा औरसबसे पहले उसने एक महिला को गोली मारी। यह महिला आरोपी के साथ रिलेशन में थी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस और एक अन्य महिलापर गोली चलाई। पुलिस सुपरिंटेंडेंट एडी जॉनसन ने बताया, हमलावर की गोलीबारी के दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हमें यह नहीं पता कि उसने खुद को गोली मारी या पुलिस की गोली मौत हुई।हमले में सभी मरीज सुरक्षित हैं। पुलिस हमले की वजह पता नहीं कर पाई है। स्थानीय टीवी चैनल पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने कम से कम 20 गोलियों की आवाजेंसुनीं।

गोलीबारी से एक साल में 12 हजार लोगों की मौत
‘द गन वॉयलेंस आर्काइव’ के मुताबिक अमेरिका में इस साल अभी तक गोलीबारी की 48 हजार 959 घटनाएं हुई हैं। इनमें 12 हजार 476 मौत हुईं। 24 हजार 236 लोग जख्मी हुए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Chicago Hospital Shooting: two killed 2 injured including attacker

Source: bhaskar international story