Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
संसदीय चुनावों के दौरान आतंकी हमलों में 28 की मौत, 83 जख्मी - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

संसदीय चुनावों के दौरान आतंकी हमलों में 28 की मौत, 83 जख्मी



काबुल. अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरानदेशभर में192 आतंकी घटनाएं हुईं। इनहमलों में 11 सुरक्षाकर्मियों समेत28लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा घटनाएं काबुल में हुईं। आतंकी संगठन तालिबान इन चुनावों का विरोध कर रहा है। आतंकियों ने वोटरों को अपनी जान बचाने के लिए चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा था।

  1. अफगानिस्तानगृह मंत्रालय ने देशभर में 192 घटानाएं होने की बात कही है। इनमें बम धमाके, ग्रेनेड और आईडी हमले शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को कंधार के गवर्नर, सेना प्रमुख और इंटेलिजेंस चीफ की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में अमेरिकी कमांडर समेत दो अन्य अमेरिकी भी घायल हो गए थे। वे चुनाव के मद्देनजरमीटिंग करने गए थे। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

  2. तालिबान चुनाव न कराने को लेकर लगातार धमकी दे रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अफगानिस्तान सरकार की कई महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान तालिबान घुसपैठ कर चुका है।

  3. तालिबान ने कहा था कि उनका मकसद रजीक और मिलर की हत्या करना था। रजीक उसके कई कमांडरों की हत्या कर चुका था। मानवाधिकार संगठन उसकी आलोचना करते थे, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के समर्थन के चलते वह अफगानिस्तान का महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गया। पूरे कंधार में उसका दखल रहता था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      काबुल में हमले के बाद पोलिंग बूथ के पास तैनात सुरक्षाकर्मी।


      अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ।


      More than 130 casualties in Afghan election violence

      Source: bhaskar international story