Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
समुद्र में 20 मीटर नीचे स्थापित किया गया बोइंग, दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर थीम पार्क अगस्त में खुलेगा - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

समुद्र में 20 मीटर नीचे स्थापित किया गया बोइंग, दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर थीम पार्क अगस्त में खुलेगा



बहरीन.दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर थीम पार्क इस साल अगस्त में खुल जाएगा। बहरीन के उत्तरी तट पर समंदर के 20 मीटर नीचे बोइंग 747 विमान को स्थापितकिया गया है। इसके लिएअम्वाज द्वीप पर एक आर्टिफिशियल रीफ तैयार की गई है। यह विमान समुद्री सतह से देखा जा सकता है, लेकिन अंदर के नजारों का आनंद लेने के लिए डाइविंग करनी पड़ेगी।

  1. विमान के एल्यूमिनियम से बने ढांचे को छोड़कर सभी तरह की सजावट हटाई गई है। 70 मीटर लंबा बोइंग 747 थीम पार्क का मुख्य आकर्षण है। पार्क एक लाख वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें विमान के अलावा 900-वर्ग मीटर का मोती महल, कोरल रीफ और कई तरह की रंगीन मूर्तियां भी होंगी।

  2. पार्क को बहरीन की द पर्ल ट्रेल वर्ल्ड यूनेस्को हेरिटेज साइट्स की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसे ईको फ्रेंडली रखने पर जोर दिया जा रहा है। एजेंसी का ध्येय यहां कोरल रीफ को विकसित करने के साथ समुद्री जीवों को आश्रय देना भी है।

  3. पिछले 10 साल में बहरीन के कोरल रीफ को बहुत नुकसान पहुंचा है और वह खत्म होने की कगार परहै। प्रोजेक्टका उद्देश्य परशियन खाड़ी में खत्म हो रही ही कोरल के अस्तित्व को बचाना है।

  4. बहरीन के वाणिज्य और पर्यटन मंत्री जायेद बिन राशिद अल जायनी ने कहा, ‘‘हम डाइविंग कंपनियों की साझेदारी में इस अनूठी पर्यावरण-अनुकूल परियोजना को शुरू करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। नया थीम पार्क बेशकपर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा।’’

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      थीम पार्क के लिए बोइंग विमान समुद्र में लगाया।


      विमान के बाहर चक्कर लगाता डाइवर।


      बोइंग 747 के अंदर का नजारा दिखाता डाइवर।


      समुद्र में उतरने से पहले तैयार बोइंग।


      समुद्री सतह पर विमान।

      Source: bhaskar international story