Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
साढ़े आठ लाख लीटर पेंट से 22 कलाकारों ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी वॉल पेंटिंग - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

साढ़े आठ लाख लीटर पेंट से 22 कलाकारों ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी वॉल पेंटिंग



सियोल. दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दुनिया की सबसे बड़ी वॉल पेंटिंग बनाई गई है। 23,688 वर्ग मीटर में बनी पेंटिंग को बनाने में साढ़े आठ लाख लीटर पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसे 22 युवाओं ने करीब एक साल में बनाया है।

  1. पेंटिंग में करीब 19 करोड़ रुपए (305 करोड़ साउथ कोरियाई करंसी वॉन) खर्च हुए हैं। यह पेंटिंग इंचियोन पोर्ट पर बने अनाज के गोदाम के बाहर बनी है।

  2. कलाकारों ने इसमें एक युवा लड़के के जवान होने की कहानी पेंटिंग के जरिए बताई है। पेंटिंग को 16 अलग-अलग किताबों के कवर का आकार दिया गया है।

  3. 23,688 वर्ग मीटर में बनी पेंटिंग को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसी के साथ अमेरिका के कोलोराडो का रिकॉर्ड भी टूट गया है। कोलोराडो में एक सरकारी परियोजना के तहत 16,554 वर्ग मीटर में पेंटिंग बनाई गई थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      South Korean worlds largest painting west of Seoul

      Source: bhaskar international story