Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
सोंगक्रण पर्व के दौरान 5 दिनों में 297 लोगों की मौत, 2807 घायल - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

सोंगक्रण पर्व के दौरान 5 दिनों में 297 लोगों की मौत, 2807 घायल



बैंकॉक. थाईलैंड में मनाए जा रहे सोंगक्रण पर्व के दौरान हुए सड़क हादसोंमें अब तक 297 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,807 घायल हुए। सड़क सुरक्षा निर्देशन केंद्र के निदेशक सुकहुम कंचनाफिमाई ने बताया कि यह घटनाएं गुरुवार से सोमवार तक पिछले पांच दिनों में हुई हैं।

  1. आपदा रोकथाम और राहत विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते पांच दिनों मेंकुल 2,702 सड़क हादसे हुए। इनमें से अधिकांश चियांग माईशहर में हुए। सड़क सुरक्षा निर्देशन केंद्र के निदेशक ने बताया कि उडोन थानी शहर में सबसे अधिक 14 लोगों की मौत हुई,जबकि चियांग माईमें सबसे अधिक 104 लोग घायल हुए।

  2. अधिकारी के मुताबिक अधिकांश हादसे मोटर चालकों की लापरवाही से हुए। इनमें नशे में गाड़ी चलाने की वजह से 40.68% और अधिक रफ्तार की वजह से 27.54% हादसे हुए। सड़क हादसों में अधिकतर मोटर साइकिल सवार मारे गए। इनकी संख्या कुल हादसों में 78.85% है।

  3. 2 लाख 35 हजार 838 मोटर चालकों ने ट्रैफिक नियम तोड़ा। इनमें 64,296 बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने वाले हैं। जबकि 57,452 लोगों के पास लाइसेंस नहीं था। यह पर्व बुधवार तक चलेगा। पूरे देश में 2,040 बड़े चेक पाइंट्सबनाए गए हैं।65,308 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      सोंगक्रण पर्व मनाते लोग।

      Source: bhaskar international story