Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
10 एक्सपर्ट्स की टीम ने ढाई घंटे में बाघ के 8 सेमी लंबे दांत का रूट कैनाल किया - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

10 एक्सपर्ट्स की टीम ने ढाई घंटे में बाघ के 8 सेमी लंबे दांत का रूट कैनाल किया



लंदन. कभी आपने सुना है कि बाघ के दांतों काऑपरेशन किया गया है,लेकिन कुछ दिन पहलेडेवान केपैंटन जू में ऐसा ही हुआ।वेटरनरी डॉक्टर जो रेयनार्ड और उनकी टीम नेढाई घंटे मेंबाघ केएक दांत कारूट कैनाल किया। 11 साल के इस बाघ का नाम फेबी है। इसका वजन 100 किग्रा है। फेबी के पास 30 दांत हैं, जिनमें चार बहुत ही लंबे और नुकीले हैं।

  1. पिछले दिनों फेबी के जबड़े के नीचे का दांत (कैनाइन)फ्रैक्चर हो गया था। यह दांत 8 सेमी (3.15 इंच) लंबा है। डॉक्टर जो रेयनार्ड ने बताया कि इसमें पस पड़नी शुरू हो गई थी। इसके लिए रूट कैनाल करने की जरूरत थी।

  2. जो के मुताबिक, बाघ के दांत की रूट कैनाल करना बेहद चुनौतीभरा फैसला था। इस काम में जोखिम भी था। पर सच यह है कि यह काम बेहद आसानी से हो गया।

    tiger

  3. जो ने बताया कि ऑपरेशन से एक दिन पहले बाघ की मांद में विशेष ऑपरेशन थियेटर बनाया गया। इसकी टेबल को घास और तिरपाल से तैयार किया गया।

    • वेटरनरी डेंटिस्ट मैथ्यू ऑक्सफोर्ड एक विशेष सर्जिकल किट और हाथ से चलाने वाला रेडियोग्राफिक उपकरण लेकर आए।
    • ऑपरेशन के वक्त तीन वेटरनरी डॉक्टर, तीन नर्स, सीनियर एनिमल स्टाफ और दो जू में बाघ की देखभाल करने वाले मौजूद रहे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सिक्युरिटी गार्ड को साथ रखा गया, क्योंकि उसके हमला करने का डर था।
    • जो ने बताया कि पहले मैंने उसे एनेस्थेसिया के लिए उसकी नस में इंजेक्शन लगाया ताकि वह आराम से लेट सके। फिर इलाज शुरू किया। इसके बाद उसे भी इंसानों की तरह दवाई दी गई और ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करीब ढाई घंटे चला।
  4. फेबी का दांत 8 सेमी लंबा था। आम इंसान के दांत आमतौर पर 2 से 2.5 सेमी के बीच होते हैं। पालतू सबसे बड़े कुत्ते के दांत का साइज 4 से 4.5 सेमी लंबा होता है। फेबी कोऑपरेशन के 15 मिनट बाद ही होश में आ गया था।

      1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


        root canal: brave dentist performed long Root canal surgery on 100 kgs sumatran tiger Fabi in Paignton Zoo


        root canal: brave dentist performed long Root canal surgery on 100 kgs sumatran tiger Fabi in Paignton Zoo


        root canal: brave dentist performed long Root canal surgery on 100 kgs sumatran tiger Fabi in Paignton Zoo

        Source: bhaskar international story